दल्ली राजहरागुरुवार 19 जनवरी 2026भोज रामसाहू 9893765541“मजदूरों की एकता और संवैधानिक अधिकारों के संकल्प” के साथ इंटक कार्यालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस ।मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) कार्यालय, दल्ली राजहरा में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत गरिमापूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर यूनियन के वरिष्ठ सलाहकार एवं मुख्य अतिथि श्री तेजेंद्र प्रसाद को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।अपने सम्मान से अभिभूत मुख्य अतिथि श्री तेजेंद्र प्रसाद ने कहा, “संविधान हमें न केवल अधिकार देता है, बल्कि देश के प्रति हमारे कर्तव्यों का भी बोध कराता है। यूनियन का हर सदस्य इस लोकतंत्र का प्रहरी है। श्रमिकों का पसीना ही देश की प्रगति की बुनियाद है।” उन्होंने संगठन के निरंतर विकास और श्रमिकों के कल्याण हेतु सदैव मार्गदर्शन देते रहने की बात दोहराई।अध्यक्षीय संबोधन में तिलक राम मानकर ने कहा, “आज का दिन हमारे आत्म-सम्मान का प्रतीक है। इंटक परिवार हमेशा से लोकतांत्रिक मूल्यों और श्रमिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और हमें संविधान के बताए मार्ग पर चलकर ही सफलता मिलेगी।”विशेष अतिथि अभय सिंह ने कहा कि गणतंत्र की मजबूती के लिए संगठित मजदूर शक्ति का होना आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश स्तर पर श्रमिकों की आवाज को और बुलंद करने का आह्वान किया। विशेष अतिथि रतिराम कोसमा (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दल्ली राजहरा) ने राष्ट्र निर्माण में मजदूरों के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे को बनाए रखने पर जोर दिया । कार्यक्रम के दौरान महिला इंटक अध्यक्ष श्रीमती शोभा चौकसे श्रीमती मीना श्रीमती लक्ष्मी असंगठित मजदूर कांग्रेस इंटक अध्यक्ष राजू विनायक प्रवीण शर्मा जोगेंद्र ठाकुर गौतमवर्मा लक्ष्मण शर्मा संतोष घराना दिनेश उर्वसा वी के पटले रिंकू कुमार केशव कटेंद्र यासिर फारूखी लखन बक्शी चूड़ामणि साहू अब्राहम वर्गीस लखन मंडावी योगराज ठाकुर सागर विश्वास इंद्रकुमार उन्नीकृष्णन रंजीत परगनिया अनूप यादव रसियाराम सुशील ताम्रकार प्रमोद गुप्ता कार्यालय सचिव दिनेश कांत ने भी संबोधित किया। उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे संविधान के तहत मिले अधिकारों का उपयोग कर श्रमिक अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं और शोषण के विरुद्ध आवाज उठा सकते हैं।यूनियन के सचिव भूपेंद्र कुमार दिल्लीवार ने उपस्थित सभी को संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर लक्ष्मी देवी कौशल किशोर, मदनलाल ठाकुर, रोहित टंडन, थानेश्वर यादव, गुलाब चंद, विजय देवांगन, युवराज साहू, ईश्वर राव, विल्सन मैथ्यू, गौरीशंकर मनोज कुमार रंजय इमरान आत्माराम सूरज प्रदीप कुमार शेष अल्बर्ट मोनू कोमल जितेंद्र मेश्राम लोकेश आशीष मनीराम सलमान खान खिलेश धीरज कुमार जोहन सिंह देवाशीष ठाकुर हित सैकड़ों श्रमिक उपस्थित थे ।Spread the lovePost navigation“राम राज्य की कल्पना को साकार करने के लिए वीबी जी राम जी योजना को धरातल पर उतारा गया है ।”:–पुष्पेंद्र चंद्राकर “भारत कवि रत्न अवार्ड_ 2025” से सम्मानित किया गया दल्ली राजहरा के नंदनी बेहरा को।