
दल्ली राजहरा
शुक्रवार 30 जनवरी 2026
भोज रामसाहू 9893765541
बसंत उत्सव के अवसर पर लर्निंग लाइसेंस शिविर ,जिला स्तरीय पत्रकार मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन पत्रकार संघ दल्ली राजहरा द्वारा 28 जनवरी 2026 को किया गया था ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ,जिला यातायात एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन बीएसपी मंगल भवन में किया गया । जिला पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में 18 वर्ष से अधिक के उम्र के व्यक्तियो ने इसका लाभ उठाया। इस शिविर के अंर्तगत नगर सहित आसपास ग्रामीण अन्य क्षेत्रो से आये लगभग 140 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

शाम को बीएसपी सिटीजन क्लब में पत्रकार मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा) अति वशिष्ठ अतिथि विकास पाटले (नगर पुलिस अधीक्षक दल्ली राजहरा) गोविंद वाधवानी (अध्यक्ष राजहरा व्यापारी संघ) रतिराम कोसमा (ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस) आशुतोष माथुर (समाजसेवी) थे।
कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना किया गया। अतिथि स्वागत के बाद अतिथि उद्बोधन हुआ जिसमें सर्वप्रथम
रतिराम कोसमा ने देश के चौथे स्तंभ पत्रकार संघ को बधाई देते हुए कहा कि “चंदन है इस शहर के माटी, हर पत्रकार राम है ।” उन्होंने कहा देश प्रदेश के पूरे समस्याओं को जनता तक लाने वाले आज उन पत्रकार भाइयों का सम्मान हो रहा है यह बड़ी गर्व की बात है । मैं बस इतना आशा करता हूं कि कलमकार अपनी कलम की ताकत को राजशाही के सामने कतई न झुकने दे । पैसे के सामने ना झुके आज सचमुच में ईमानदार कलमकार कि देश को जरूरत है ।तमाम पत्रकार अपनी जिम्मेदारी का बेहतरीन ढंग से पालन करें यह हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात होगी । पत्रकार यह ना देखें की कौन किस पद में है कौन सत्ता में है और कौन विपक्ष में है । यदि उन्हें कहीं भी कोई भी खामी दिखती है तो उसे उजागर करें ,पूरी दमदारी से लिखें । मैं आशा करता हूं कि आपकी कलम की धार ऐसी ही बनी रहे ।
गोविंद वाधवानी (अध्यक्ष राजहरा व्यापारी संघ ) ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज दल्ली राजहरा की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है । मैं पत्रकार भाइयों से निवेदन करूंगा कि की आज दल्ली राजहरा अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है उसको बचाने में सबसे ज्यादा जिम्मेदारी आप सब की है । आज जो यहां की ज़रूरतें हैं उनका शासन प्रशासन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आपकी है । आप दमदारी से यह बात सरकार तक पहुंचाइये , बाकी लड़ाई लड़ने के लिए हम बैठे हैं । स्थिति राजहरा की बहुत खराब होती जा रही है शायद हमारी आने वाली पीढ़ी यहां नहीं रह पाएंगे । यह स्थिति अब भविष्य में आने वाली है अगर चाहते हैं कि हम जहां पैदा हुए हैं हम जहां पर रह रहे हैं इसे बचाकर रखें तो इसके लिए एक ही रास्ता है ।


आज तक रोजगार की कोई सुविधा हमें अब तक नहीं मिली उसके लिए आप लोग आवाज उठाएं अपने जन्मभूमि अपने कर्मभूमि दल्ली राजहरा को बचाने में हमारे साथ आगे आए ।


तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा) ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक समय था जब दल्ली राजहरा की जनसंख्या 145000 से भी ज्यादा की हुआ करती थी । आज मात्र हम 35000 से 40000 के बीच में समिट कर रह गए हैं आज राजहरा को कैसे बचाएं इस बात की चिंतन करने की बात है इसके लिए पत्रकार साथियों को बहुत बड़ी बात रहती है । इस विषय को लगातार शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षण करने के लिए आप लोग लिखे । हमारे शहर का विकास हो यहां कृषि विश्वविद्यालय आए बायपास रोड बने तब जाकर तब जाकर हमारे शहर बचेगी । आप शासन प्रशासन को चाहे पेपर के माध्यम से हो या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से हो आम नागरिकों तक बात पहुंचाइये । राजहरा की विकास के लिए वास्तव में हम क्या कर रहे हैं और क्या करना चाहिए ।

निश्चित तौर पर आप लोग सच्चाई को पटल पर लाते हैं आप लोग को हमें पढ़ते हैं कि आप ईमानदारी से काम करें । हमारी सोच हमारे विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने में आप सभी का योगदान रहते हैं । आप सभी से यही कहूंगा सच्चाई का साथ दे नगर के विकास में अपनी अमूल्य योगदान दे ।
इस कार्यक्रम में लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक तरंगिणी की गायिका ज्योति सोनी (टी ज्योति ) के द्वारा बेहतरीन प्रस्तुति दी गई उनके द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति के गीत मुख मुरली बजाए छोटे से श्याम कन्हैया , मोला जवान देना रे अलबेला मोर, दमा दम मस्त कलंदर, तोला गाड़ा गाड़ा जोहार जैसे गीत की प्रस्तुति दी जिसे दर्शकों ने मंत्र मुक्त होकर सुना । श्रीनिवास राव और दीपक सोना ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी उन्हें भी सम्मानित किया गया ।
इन पत्रकारों का किया गया सम्मान








राजहरा पत्रकार संघ के द्वारा डौंडी नगर से आए हुए पत्रकार मोहन दास मानिकपुरी ओम गोलछा तेजराम साहू लक्ष्मीकांत बनसोड़े गोरेलाल सोनी आलोक गुप्ता एवं किशोर साहू तथा बालोद के पत्रकार टीकम पिपरिया प्रमोद दुबे जुनैद कुरैशी मतीन खान का सम्मान किया गया । साथ ही दल्ली नगर के सभी पत्रकारों को भी यादगार प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया है ।
कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों विभिन्न समाज प्रमुख, श्रमिक संगठन प्रमुख सभी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।


कार्यक्रम का संचालन छगन साहू ने किया एवं आभार व्यक्त शेखर गुप्ता ने किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में वीरेंद्र भारद्वाज सहित नगर के सभी पत्रकारों का विशेष योगदान रहा ।








