दल्ली राजहराशनिवार 04 अप्रैल 2026भोजराम साहू 9893 765541 नगर के राम भक्त और खेल प्रेमी विशाल मोटवानी के संरक्षण में खेलबो राजहरा फाउंडेशन के अंतर्गत दल्ली राजहरा का सबसे बड़ा क्रिकेट उत्सव राजहरा प्रीमियर लीग के पांचवें संस्करण का आयोजन राजहरा क्रिकेट एसोसिएशन के क्रिकेट ग्राउंड में 30 मार्च 2026 से लगातार जारी है इस आरपीएल में प्रमुख रूप से एम्पायर की भूमिका निभा रहे हैं अमित बादल तिवारी एम डी फरीद और स्कोरर है सूरज दास । आईपीएल के प्रथम पुरस्कार एक लाख एक हजार रुपए एवं ट्रॉफी तथा द्वितीय पुरस्कार 71000 एवं ट्रॉफी है । ➡️🌺🔥विशेष🔥🌺⬅️ आज का पहला मैच राजहरा इंडियन विरुद्ध जीबी वारियस शाम 6:00 बजे । आज का दूसरा मैच सनी स्टार विरुद्ध यस टी 11 शाम 7:00 बजे आज का तीसरा मैच एमजी वॉरियर्स विरुद्ध भारतीय रेलवे रात्रि 9:00 बजे।➡️💥🔥समाचार 🔥💥⬅️ कल का पहला मैच सनी इंडियन रेल्वे और सन्नी स्टार के बीच खेला गया । सन्नी स्टार (कप्तान आशीष जैन) ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया । इंडियन रेल्वे ( कप्तान गुलशन कुमार ) ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 95 रन बनाए वहीं सन्नी स्टार की ओर से 6.4 ओवर में ही 5 विकेट खोकर 101 रन बनाकर इस मैच को पांच विकेट से जीत दर्ज की । इस मैच में सर्वाधिक स्कोरर रहे मनप्रीत सिंह जिन्होंने 19 बॉल पर तीन चौके और 9 छक्के की मदद से 68 रन बनाएं वहीं गुलशन कुमार ने 20 बॉल पर दो चौके और चार छक्के की मदद से 39 रन बनाएं हनी रंधावा ने छह बॉल पर दो छक्के की मदद से 14 रन बनाएं बेहतरीन बोलिंग गोपेश्वर ठाकुर ने किया इन्होंने दो विकेट लेकर 16 रन दिए गोविंद ठाकुर ने दो विकेट लेकर 18 रन दिए ।इंडियन रेल्वे की बल्लेबाजी किशन कुमार दो बॉल पर शून्य रन तुषार हिरवानी 7 बॉल पर एक छक्के की मदद से 8 रन शेखर 13 बॉल पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 रन गुलशन कुमार 20 बॉल पर दो चौके और चार छक्के की मदद से 39 रन हनी रंधावा 6 बॉल पर दो छक्के की मदद से 14 रन विवेक कुमार 5 बॉल पर तीन रन विवेक पांडे 4 बॉल पर दो छक्के की मदद से 12 रन गोविंद ठाकुर 4 बॉल पर एक चौके की मदद से चार रन अमित मानकर एक बॉल पर एक रन । सनी स्टार की ओर से गेंदबाजी गोपेश्वर ठाकुर 16 रन देकर एक विकेट लिए किसन धनकर ने 22 रन देकर एक विकेट आशीष जैन ने 13 रन दिए ब्रह्मा राम ने 18 रन दिए मनप्रीत सिंह ने 12 रन देकर 2 विकेट लिए यीशु कुमार ने 12 रन देकर एक विकेट लिए ।सनी स्टार की ओर से बल्लेबाजी आशीष जैन ने 2 बॉल पर 4 रन प्रद्युम्न ने 9 बॉल पर 10 रन बनाए मनप्रीत सिंह ने 19 बॉल पर तीन चौके और 9 छक्के की मदद से 68 रन पीएम सोहेल ने 6 बॉल पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाएं ।इंडियन रेलवे की ओर से गेंदबाजी में गोविंद ठाकुर ने 18 रन देकर 2 विकेट लिए तुषार हिरवानी ने 34 रन देकर 1 विकेट लिए रिशम ने 10 रन देकर दो विकेट लिए । मैन ऑफ दि मैच मनप्रीत सिंह रहे । दूसरा मैच राजहरा इंडियन( कप्तान सुशील कुमार) एवं एमजी वॉरियर्स (कप्तान टीनू पांडे )के मध्य खेला गया । जिसमें एमजी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया । राजहरा इंडियन ने निर्धारित 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 145 रन बनाया जवाब में एमजी वॉरियर्स ने 6 विकेट पर 120 रन ही बना पाए । इस मैच में राजहरा इंडियन ने 25 रन से यह मैच में जीत हासिल की । मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी विकास भंडारी ने किया उन्होंने 19 बॉल पर एक चौके और सात छक्के की मदद से 52 रन टीनू निषाद ने 22 बॉल पर 7 छक्के की मदद से 49 रन पुरुषोत्तम पप्पू ने 20 बॉल पर दो चौके और चार छक्के की मदद से 38 रन बनाएं । वहीं बेहतरीन गेंदबाजी में विकास भंडारी ने निर्धारित दो ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिए पुरुषोत्तम ने 15 रन देकर दो विकेट एवं खिलावन ने 18 रन देकर एक विकेट लिए ।राजहरा इंडियन की ओर से बल्लेबाजी विकास भंडारी ने 19 बॉल पर एक चौके और सात छक्के की मदद से 52 रन पुरुषोत्तम पप्पू ने 20 बॉल पर दो चौके और चार छक्के की मदद से 38 रन भोला ने 11 बॉल पर दो छक्के की मदद से 17 रन जनेश्वर जानी ने 8 बॉल पर चार छक्के की मदद से 25 रन सुशील कुमार ने तीन बॉल पर एक छक्के की मदद से 6 रन बनाए । एमजी वारियस की ओर से गेंदबाजी चुरामन ने 35 रन दिए खिलावन ने 18 रन देकर एक विकेट मुकेश ने 20 रन देकर एक विकेट टीनू निषाद ने 37 रन देकर एक विकेट । राजहरा इंडियन की ओर से बल्लेबाजी अविनाश ने चार बॉल पर एक चौके की मदद से 6 रन मुकेश 2 बॉल पर 1 रन टीनू निषाद 22 बॉल पर सात छक्के की मदद से 49 रन खेम ठाकुर 7 बॉल पर एक छक्के की मदद से 6 रन मुरली 12 बॉल पर एक चौके और तीन छक्के की मदद से 28 रन चंपा कोपेंद्र 9 बॉल पर एक चौके और तीन छक्के की मदद से 24 रन खिलावन एक बॉल पर एक रन । राजहरा इंडियन की ओर से गेंदबाजी पुरुषोत्तम पप्पू 15 रन दे कर दो विकेट विकास भंडारी 14 रन देकर दो विकेट विक्की साहू 33 रन देकर एक विकेट कपिल नायडू 26 रन देकर एक विकेट एवं सुशील कुमार ने 32 रन दिए उन्हें कोई भी विकेट हासिल नहीं हुआ । तीसरा मैच अंजलि स्टार (कप्तान विक्टर) विरुद्ध थंडर थ्री (कप्तान आशीष गुप्ता ) इस मैच में थंडर थ्री ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया । इस मैच में अंजनी स्टार ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 122 रन बनाए वह थंडर थ्री ने 7 विकेट पर 124 रन बनाकर यह मैच 7 विकेट से जीत लिया । बेहतरीन बल्लेबाजी विक्टर 19 बॉल पर तीन चौके और छह छक्के की मदद से 52 रन गफ्फार 10 बॉल पर एक चौके और पांच छक्के की मदद से 36 रन ज्ञान उदासी 18 बॉल पर चार छक्के की मदद से 30 रन बनाएं । वहीं बल्लेबाजी में योगेश योगी ने 14 रन देकर तीन विकेट लिए कुलदीप ने 19 रन देकर तीन विकेट एवं ज्ञान उदासी ने 13 रन देकर दो विकेट लिए अंजनी स्टार की ओर से बल्लेबाजी विक्टर 19 बॉल पर तीन चौके और छह छक्के की मदद से 52 रन विजय 9 बॉल पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन ज्ञान उदासी 18 बॉल पर चार छक्के की मदद से 30 रन प्रवीण कुमार सोनू मानिकपुरी खाता नहीं खोल पाए । जयवंत 10 बॉल पर एक चौके और तीन छक्के की मदद से 23 रन राहुल गुप्ता एक बॉल पर एक रन । थंडर थ्री की ओर से गेंदबाजी थामेश 13 रन देकर एक विकेट लेखून 35 रन देकर एक विकेट नरेंद्र ध्रुव 25 रन देकर एक विकेट हरिशंकर साहू 33 रन दिए लेकिन एक विकेट नहीं ले पाए योगेश 14 रन देकर 3 विकेट लिए । थंडर थ्री की ओर से बल्लेबाजी सनी भाटिया 14 बॉल पर दो चौके और तीन छक्के की मदद से 29 रन दानिश खान 9 बॉल पर एक चौके एक छक्के की मदद से 13 रन आशीष गुप्ता 7 बॉल दो छक्के की मदद से 14 रन योगेश 11 बॉल पर 8 रन गफ्फार 10 बॉल पर एक चौके और पांच छक्के की मदद से 36 रन लेखून चार बॉल पर एक छक्के की मदद से सात रन जितेंद्र दो बॉल पर एक चौके की मदद से सात रन ।अंजलि स्टार की ओर से गेंदबाजी विवेक वर्मा 14 रन दिए एक भी विकेट नहीं ले पाए ज्ञान उदासी 13 रन देकर दो विकेट सोनू मानिकपुरी 31 रन देकर एक विकेट कुलदीप 19 रन देकर तीन विकेट प्रवीण कुमार यादव 25 रन दिए विक्टर 18 रन दिए इन्हें एक विकेट नहीं मिला । समाचार सहयोग परितोष हंसपाल एवं अमित बादल तिवारी Spread the lovePost navigationकेंद्रीय विद्यालय की आस लिए बैठे हैं पालक जनप्रतिनिधि की उदासीनता के कारण नहीं हो पा रही है शुरुआत। बीएसपी महिला समाज के द्वारा टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 360 मरीजों को उच्च प्रोटीन युक्त पोषण आहार का किया गया वितरण ।