दल्ली राजहराशुक्रवार 03 मार्च 2026भोजराम साहू 9893 765541➡️🔥💥विशेष💥🔥⬅️ 👉हत्या के 05 आरोपियों को डौण्डी लोहारा पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार। 👉 धारदार चाकु से मृतक के सीना व पेट में चाकु मारकर की थी हत्या । 👉घटना में प्रयुक्त धारदार चाकु एवं डण्डा को किया गया जप्त । ➡️💥🔥 समाचार🔥💥⬅️ पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मोनिका ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोनीफास एक्का के निर्देशन में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक मुकेश सिंह एवं स्टाफ के द्वारा ग्राम जोगीभाट में हुए हत्या के मामले में बारिकी से विवेचना कार्यवाही किया गया। प्रार्थी डोमेन्द्र कुमार देशमुख पिता स्व. मोती लाल देशमुख उम्र 35 साल साकिन जोगीभाट थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.04.2026 को रात्रि करीबन 10.00 बजे के बीच ग्राम जोगीभाठ में गांव के ग्रामीण सोहन लाल साहू, बेदलाल साहू, परमेश्वर देशमुख, टोमन लाल साहू, लोकनाथ यादव एवं गांव के अन्य ग्रामीणजन के द्वारा ग्राम जोगीभाठ के शीतला मंदिर में पूर्व में ताला लगाने व गांव की अन्य समस्याओं के सामाधान करने के लिए ग्रामीण बैठक रखा गया था, जिसमें सभी ग्रामीण बैठक में उपस्थित थे ।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260403-WA0045.mp4बैठक में बातचीत के दौरान गांव के सोहन लाल साहू, बेदलाल साहू, परमेश्वर देशमुख, टोमन लाल साहू, लोकनाथ यादव व अन्य ग्रामीणों के द्वारा एक राय होकर प्रार्थी को तुम क्या, गांव का सियानी करते हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का मुक्की करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे, इसी बीच गांव का परमेश्वर देशमुख अपने पास रखे डण्डा से प्रार्थी डोमेन्द्र देशमुख उप सरपंच से मारपीट करने लगा, जिसे देखकर उसका भतीजा कुणाल देशमुख बीच बचाव करने आया तो अचानक गांव का ही सोहन लाल साहू अपने पास रखे एक धारदार चाकु से कुणाल देशमुख की हत्या करने की नियत से प्राणघातक हमला कर कई बार वार किया, जिससे उसके बांए सीना, पेट में गंभीर चोंट लगा था जिसे ईलाज हेतू प्रार्थी व नुतन देशमुख के साथ निजी वाहन में डौण्डी लोहारा के अस्पताल लाये थे ।जहां डाक्टर साहब द्वारा चेक करने पर मृत घोषित किये है। प्रकरण में आोपियों के थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्रमांक 57/2026 धारा- 296, 115 (2), 351(3), 191 (2), 191 (3), 103 (1) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान प्रकरण के मुख आरोपी सोहन लाल साहू से एक धारदार चाकु बरामद कर जप्त किया गया है व प्रकरण के आरोपी परमेष्वर यादव से घटना में प्रयुक्त डण्डा को बरामद कर जप्त किया गया है। प्रकरण के घटना में शामिल बेदलाल साहू, टोमन लाल साहू, लोकनाथ यादव को दिनांक 03.04.26 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा जा रहा है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में बारिकी से विवेचना कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अनित राम यादव, प्र.आर. अरविंद यादव, प्र.आर. विरेन्द्र साहू, प्र.आर. दिगम्बर वर्मा, म.प्र.आर. लिलेश्वरी देवांगन, आरक्षक विनोद अजय, पूनम खरे, धर्मेन्द्र सेन सायबर सेल प्रभारी बालोद सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक संदीप यादव, राहुल मनहरे, आकाश दुबे का योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपीःसोहन कुमार साहू पिता बेदलाल साहू उम्र 19 साल . परमेश्वर देशमुख पिता केजुराम देशमुख उम्र 30 साल बेदलाल साहू पिता मनराखन लाल साहू उम्र 40 साल . टोमन लाल साहू पिता मनराखन लाल साहू उम्र 45 साल लोकनाथ यादव पिता बरम यादव उम्र 43 साल सभी साकिन ग्राम जोगीभाट निवासी है ।Spread the lovePost navigationRPL _5 जीबी स्कूल ऑफ़ स्पोर्ट्स नागपुर,अंजलि स्टार और यस टी _11 ने जीती मैच । केंद्रीय विद्यालय की आस लिए बैठे हैं पालक जनप्रतिनिधि की उदासीनता के कारण नहीं हो पा रही है शुरुआत।