विविध
पुष्प प्रदर्शनी 2026_ हाउस गार्डन सिंगल स्टोरी में सोम प्रभा ठाकुर तो डबल स्टोरी में हेमा साहू प्रथम ।

दल्ली राजहरा
बुधवार 11फरवरी 2026
भोजराम साहू 9893 765541
दल्ली राजहरा के सप्तगिरि पार्क में बीएसपी नगर प्रशासक विभाग की ओर से पुष्प प्रदर्शनी 2026 कल मंगलवार 10 फरवरी को आयोजित की गई थी l पुष्पदर्शनी की मुख्य अतिथि पवन कुमार कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) विशिष्ट अतिथि कमल भास्कर कार्यपालक निदेशक (खदान) अरूण कुमार कार्यपालक निदेशक (रावघाट)आर. बी. गहरवार मुख्य महाप्रबंधक (खदान-लौह अयस्क समूह) थे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा सप्तगिरि पार्क में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई । उसके बाद अतिथियों के द्वारा विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया गया जहां अतिथियों ने रंगोली फ्लावर डेकोरेशन पुष्प सजावट प्रतियोगिता के बाद दल्ली राजहरा के चर्चित कलाकार वासु के द्वारा बनाई गई रंगोली का तारीफ किये ।
अतिथियों के द्वारा विभिन्न व्यापारिक संस्थाओं द्वारा लगाई गई स्टॉल का भी अवलोकन किया गया । उसके बाद अतिथियों ने आर्ट गैलरी में हर्षित जैन के द्वारा लगाई गई मोरल आर्ट का अवलोकन कर उनके द्वारा बनाई गई कला का प्रशंसा किया ।
अतिथि स्वागत उपरांत अतिथि उद्बोधन में मुख्य अतिथि पवन कुमार ने कहा कि खदानों में बेहतरीन उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने के बाद जिस तरह से फूलों की सजावट दल्ली राजहरा में देखने को मिला है । इससे राजहरा ने साबित कर दिया की पत्थरों के बीच भी सुंदर-सुंदर फूल खिल सकते हैं यह फूलों की सजावट लौह नगरी की महानता और प्रकृति के प्रति यहां के नागरिकों की प्रेम को दर्शाता है ।
आर बी गहरवार मुख्य महाप्रबंधक राजहरा खदान समूह ने कहा कि इस बेहतरीन आयोजन के लिए नगर प्रशासक विभाग को धन्यवाद देते हुए कहा कि उत्साह किसी भी परिस्थिति में व्यक्तित्व को सुंदर बनाता है फूलों विभिन्न रंगों की छठा बिखेरता है यह फूलों की खासियत है । हमें फूलों से सीखना चाहिए कि हम जहां रहे अपने आसपास के वातावरण को सुंदर और प्रसन्न चित् बनाएं। फूल पेड़ों में रहने के साथ-साथ गिरने के बाद भी अपनी सुगंध बिखरता है उसी प्रकार हमें भी किसी भी परिस्थिति में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए । निराश नहीं होनी चाहिए और सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए ।
दल्ली राजहरा खदानों में हम लौह अयस्क का दोहन ही नहीं करते बल्कि सुंदर सुंदर चीजों का प्रदर्शन भी करते हैं जो आपने आज मैडम जैन और वासु के काल में देखा। इसका जीवंत उदाहरण है हमारा दल्ली राजहरा का कला वाटिका। सभी अतिथियों ने नगर प्रशासन विभाग के द्वारा आयोजित पुष्प प्रदर्शनी की तारीफ की ।
बालोद जिले का य़ह एक मात्र पुष्प प्रदर्शनी है जिसका दल्ली राजहरा के अलावा आसपास के ग्रामीण अंचल के लोग भी बेसब्री से इंतजार करते हैं l इसकी तैयारी के लिए नगर प्रशासक मंगेश सेलकर के निर्देशन में सभी विभाग के कर्मचारियों के द्वारा बहुत लंबे समय से किया जा रहा था l कल पुष्प प्रदर्शनी के कार्यक्रम के अंतर्गत घर में लगे हुए विभिन्न प्रकार के पौधे , घरों की सजावट से लेकर ग़मलो में लगे गए l फूलों पौधों फलों में और पेड़ों में भी पुरस्कार रखे गए थे l
जिसमें प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के व्यवसायिक काउंटर भी लगे थे l जिसमें किशोर कराडे की भारतीय जीवन बीमा निगम की प्रीमियम प्वाइंट , ,,भोजन संबंधी स्टॉल जिसमें महिला समाज का स्टाल प्रमुख रूप से था l अन्य स्टालों में विभिन्न प्रकार के खाद्य सामग्री का स्टाल , खिलौने, फूल पौधे , श्रृंगार सामान , बच्चों के लिए खिलौने आदि के कई स्टाल लगा हुआ था l पुष्प प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था या जिसमें छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों का डांस मन को मोह लिया था l
बच्चों के द्वारा बस्तर के संस्कृति को दिखाते हुए बेहतरीन गीत जे हर रखते तीर कमान ,दुनिया वाले जानते हम आदिवासी आन l ,तोर बोली निक लागे गजा मूंग , छोटी बच्ची का छोटी सी आशा गीत ने मन मोह लिया डांस के साथ गांधी विद्या मंदिर के बच्चों के द्वारा बेहतरीन डांस किया गया
शहीद अस्पताल ने फिर बटोरी ताली
शहीद अस्पताल के डॉक्टर वेद डॉ प्रियंका एवं साक्षी गुप्ता के टीम ने समाज में हो रही बुराइयों को एक बार फिर लोगों के बीच में दिखाया है जहां छोटी-छोटी समस्या बुखार सर्दी जुकाम एवं पेट दर्द संबंधित समस्या होने पर लोग डॉक्टर को ना दिखाकर बैगा आदि के पास जाते हैं और अपने शरीर को नुकसान तो करते ही हैं साथ-साथ अपने संपत्ति का भी नुकसान करते हैं । यह सब बेहतरीन ढंग से उनके द्वारा दिखाया गया ।
वासु की रंगोली रही मुख्य आकर्षण
फ्लावर शो में वासु की रंगोली भी आकर्षण का केंद्र रहा जहां उन्होंने पहले रंगोली में भारत माता तो दूसरे में वंदे मातरम की 150 वे वर्षगांठ को अपने रंगोली के माध्यम से बेहतरीन दर्शाया था ।
फ्लावर शो की पुरस्कार वितरण इस प्रकार से रहा l
इंडस्ट्रियल गार्डन
माइन्स ऑफिस गार्डन राजहरा _फर्स्ट
फिल्टर हाउस गार्डन इंडस्ट्रियल सिविल, राजहरा द्वितीय
माइन्स ऑफिस गार्डन दल्ली तृतीय
हाउस गार्डन
(2a) टू बेड रूम सिंगल स्टोरी सोम प्रभा ठाकुर 260-A, 25A, टाउनशिप प्रथम
हाउस गार्डन टू बेडरूम सिंगल स्टोरी
हेमा साहू पहला अंकिता त्रिपाठी दूसरा जागेश्वरी तीसरा सुजाता तीसरा
हाउस गार्डन वन बेड रूम सिंगल स्टोरी
नफीसा मसले पहला अंकिता उपाध्याय तीसरा
हाउस गार्डन वन बेडरूम वन बेडरूम
यू सुजाता ,पहला ममता दूसरा. रानी सोनानी तीसरा
संजय कुमार पांडे (6 पुरस्कार)
१_पेटूनिया तीन पॉट डहलिया तीन पॉट अलग-अलग वैरायटी में तीसरा २_ क्रोटन 5 पॉट अलग-अलग वैरायटी के प्रथम सीजनल्स 5 पॉट अलग-अलग वैरायटी के (एस्टार, पेटूनिया, कैलेंडुला, डायल पहला ,कैक्टस 3 पॉट अलग-अलग वैरायटी में पहला फॉलिएज 5 पॉट अलग-अलग वैरायटी के (पाम, ड्रेकोएना, डिफेंबकिया में दूसरा , कट फ्लावर कैक्टस 3 पोर्ट ऑफ़ डिफरेंट वैरायटी में प्रथम
सोमप्रभा ठाकुर 4 पुरस्कार
मेरीगोल्ड दो अलग-अलग रंगों के तीन फूल दूसरा ,डहलिया तीन अलग-अलग वैरायटी के एक-एक फूल दूसरा ,पेटूनियो तीन गमले प्रथम सीजनल्स 5 गमले अलग-अलग वैरायटी के (एस्टर, पेटूनिया, कैलेंडुला, डाई तीसरा ,
ममता तीन पुरस्कार
कट फ्लावर गुलाब किसी भी वैरायटी का एक फूल पहला, कट फ्लावर एक फूल वाला गुलदाउदी तीन तरह के तीसरा , कटे हुए फूल ,दो अलग- अलग रंगों के तीन फूल तीसरा
अंकिता त्रिपाठी
कटे हुए फूल डहलिया तीन अलग-अलग तरह के, हर एक फूल तीसरा स्पेशल वेजिटेबल कोई भी तीसरा , गमले वाले पौधेडहलिया तीन गमले अलग-अलग तरह के पहला
रानी सोनानी दो पुरस्कार
फूलों की सजावट इकेबाना दूसरा कटे हुए फूल डाहलिया, किसी भी वैरायटी का एक फूल तीसरा ।
हेमा साहू 12 पुरस्कार
फ्लोरल अरेंजमेंट जनरल (सभी के लिए खुला) पहला ,फ्लोरल अरेंजमेंट इकेबाना पहला, वेजिटेबल/फ्रूट बास्केट फलों, सब्जियों के साथ सलाद, गुड़िया, पक्षी, जानवर वगैरह के रूप में _दूसरा , कट फ्लावर, अलग-अलग वैरायटी के मौसमी फूल, हर एक के 2 नमूने _पहला, कट फ्लावर डाहलिया, किसी भी वैरायटी का एक फूल _दूसरा,कट फ्लावर गुलाब, तीन वैरायटी और हर एक फूल का रंग _दूसरा,कट फूल तीन तरह के एक फूल वाला गुलदाउदी_ तीसरा , कटा हुआ फूल,दो अलग-अलग रंगों के तीन फूल वाले मेरीगोल्ड _पहला,गमले वाले पौधे तीन गमले वाला पेटूनिया_दूसरा , गमले वाले पौधे,अलग-अलग तरह के तीन गमले वाला डहलिया _दूसरा गमले वाले पौधे,मौसमी 5 अलग-अलग तरह के पेट्स (एस्टर, पेटूनिया, कैलेंडुला, ) दूसरा
मनोज पटेल एक पुरस्कार फ्रूट बास्केट प्रथम
साक्षी साहू गमले वाला पौधे पत्ते 5 अलग-अलग तरह के पैट (पाम, ड्रैकेना, डिफेनबैचियो, ) पहला
वंदना साहू गमले वाले पौधे क्रोटन 5 अलग-अलग तरह के पैट तीसरा
ममता केवटसब्जी/फलों की टोकरी खास फल (कोई भी) दूसरा
अनिल कुमार घोष फूलों की सजावट सामान्य (सभी के लिए खुली) दूसरा
नागेश कुमार 3 पुरस्कार कटे हुए फूल डहलिया तीन अलग-अलग तरह के, हर एक में एक फूल दूसरा कट फ्लावरकिसी भी वैरायटी का एक फूल वाला गुलाब पहला , कट फ्लावर तीन वैरायटी के गुलाब और हर एक फूल का रंग , पहला
रामनिवास वेजिटेबल/फ्रूट बास्केट फलों, गुड़ियों, पक्षियों, जानवरों वगैरह के रूप में सब्ज़ियों वाला सलाद _पहला
पुष्पा शांडिया_वेजिटेबल/फ्रूट बास्केटफलों, गुड़ियों, पक्षियों, जानवरों वगैरह के रूप में सब्ज़ियों वाला सलाद तीसरा
विमल कुमार यदु वेजिटेबल/फ्रूट बास्केट स्पेशल सब्ज़ी (कोई भी)_दूसरा
गरिमा मेश्राम रंगोली ( मिडिल स्कूल (8वीं क्लास तक) तीसरा
देवी नाग रंगोली मिडिल स्कूल (8वीं क्लास तक) पहला
श्वेता रामटेके रंगोली दूसरा
खुशबू वासनिक रंगोली सेकंड
रश्मिता पाठक रंगोली जनरल प्रथम
निखिल देव वेजिटेबल/फ्रूट बास्केट पहला
जयंत डेकोरेशन फ्लोरल अरेंजमेंट जनरल पहला
प्रीति जायसवाल रंगोली जनरल तीसरा, नागेश कुमार रंगोली (जनरल) दूसरा
चेतन साहू रंगोली तीसरा




