दल्ली राजहरामंगलवार 10 फरवरी 2026भोजराम साहू 9893 765541जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के द्वारा तीन दिवसीय पेसा कानून ग्राम सभा अधिकार पर कार्यक्रम दिनांक 07/02/2026 से 09/02/ 2026 को किया गया जिसमें पहले दो दिन जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के धोबेदण्ड ब्लाक इकाई पुतरवहीँ में दिन का पेसा कानून ग्राम सभा अधिकार का कार्यशाला के रूप में रखा गया जिसमें जन मुक्ति मोर्चा व आस पास कर वनांचल ग्राम के चुने हुए साथियों को विजय भाई के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया, और तीसरे दिन दिनांक 09/02/2026 दिन सोमवार को सुबह 10 बजे से साम 05 बजे तक जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कृषि कार्यालय दल्ली राजहरा जिला बालोद छत्तीसगढ़ में “पैसा कानून ग्राम सभा अधिकार सम्मेलन” का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता (प्रशिक्षक) के रूप में विजय भाई (भारत जन आंदोलन) के साथी रहे। जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित पेसा कानून ग्राम सभा अधिकार सम्मेलन में विजय भाई ने बड़ी ही सरलता से समझाया कि किस प्रकार ग्राम सभा के आधिकारो का उपयोग हम पाँचवी अनुसूची क्षेत्र में कर सकते है, और इससे क्या क्या लाभ सब ले सकते है इस सम्मेलन में जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के साथियों के साथ छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संग (छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा) के साथी कॉ राजाराम , कॉ सुरेंद्र साहू के साथ छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अन्य साथियों ने भी हिस्सा लिया। इस आयोजन का मुख्य लक्ष जनता तक ग्राम सभा के अधिकार व पेसा कानून को जन जन तक पहुंचा जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ का मुख्य उद्देश्य था।Spread the lovePost navigationसीटू का आह्वान “12 फरवरी 2026 को चार श्रम कानून के विरोध में देशव्यापी हड़ताल सफल करें ।” शाबाश राज , राजहरा वार्ड 18 के राज निर्मलकार ने अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मैडल