दल्ली राजहरा

मंगलवार 10 फरवरी 2026

भोजराम साहू 9893 765541

दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय 5 वाँ किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था जहां देश विदेश से कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था , इन्हीं में छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की ओर से राजहरा के वार्ड 18 निवासी राजकुमार निर्मलकर ने प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया और अंडर 51 किलो किक बॉक्सिंग में द्वितीय स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया ।

राज के द्वारा अंतरराष्ट्रीय पटल पर लौह अयस्क नगरी दल्ली राजहरा के साथ , बालोद जिला एवं छत्तीसगढ़ का भी नाम रोशन किया गया ।
 सिल्वर मेडल प्राप्त होने के बाद से सभी के द्वारा राज निर्मलकार को बधाइयां दी जा रही हैं , जहां राज के द्वारा एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा , महासचिव आकाश गुरदेवान , कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा , फिटनेस एंड मार्शल आर्ट क्लब का आभार व्यक्त किया है ।
राज के साथ इस क्लब की ओर से अभिषेक , त्रिती , श्लोक , यथार्थ , आयुष , स्वाति और सत्यम ने भी अपने अपने श्रेणी में पदक हासिल किया है ।
इसके साथ ही आर्थिक सहयोग हेतु राज ने समाजसेवी श्री विशाल मोटवानी का आभार व्यक्त किया है जिनके सहयोग से राज के द्वारा टूर्नामेंट में भाग लिया ।।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!