कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

गुजरा के तीन युवकों की दर्दनाक मौत “राष्ट्रीय राजमार्ग में हुआ फिर हादसा”

दल्ली राजहरा

शनिवार 14 फरवरी 2026

भोजराम साहू 9893 765541

 

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 में हादसे की कल रात्रि 13 फ़रवरी को एक और काला अध्याय जुड़ गया । कल रात्रि दल्ली बालोद मार्ग पर जमही टोल प्लाजा से लगभग 15 मीटर दूर सड़क हादसे में गुजरा के  तीनों  बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा से पहले एक अज्ञात वाहन खड़ा था जो घटना उपरांत वहां से लापता है । प्रत्याशियों के अनुसार घटना लगभग 9:30 से 10:00 बजे की बीच की बताई जा रही है तीनों युवक विनोद कुमार पिता गुहा राम उम्र 23 वर्ष प्रशांत कुमार पिता गंगाराम उम्र 24 वर्ष एवं हरीश कुमार पिता हेमंत उम्र 25 वर्ष । तीनों युवक अविवाहित हैं ।

  ये तीनों एक ही मोटर साइकिल रथ क्रमांक CG 24 R1255 में सवार होकर कुसुमकसा की ओर से अपने निवास स्थान गुजरा की ओर जा रहे थे । तभी टोल प्लाजा से लगभग 10 मीटर /15 मीटर दूरी पर सड़क पर खड़ी अज्ञात वाहन में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की पीछे टक्कर हो गई होगी जिससे घटनास्थल पर ही तीनों की मृत्यु हो गई ।

दुर्घटना की जानकारी जैसे दल्ली राजहरा पुलिस को मिली वह घटनास्थल पर पहुंच गए और एंबुलेंस के जरिए से तीनों युवकों को जिला अस्पताल बालोद ले गए । गंभीर दुर्घटना में तीनों युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी । आज पोस्टमार्टम उपरांत ही घटना की वास्तविक जानकारी हो पाएगी ।

पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा कि घटना के वास्तविक कारण तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन हकीकत यह है कि टोल प्लाजा के आसपास घोर अंधेरा रहता है। साथ ही गाड़ी के चलने से धूल इतनी उड़ती है कि रोड के आगे वाला गाड़ी भी दिखाई नहीं देता । दुर्घटना की पूरी जिम्मेदारी टोल प्लाजा प्रशासन की है क्योंकि टोल प्लाजा बनाने से पहले टोल प्लाजा प्रशासन को प्रकाश व्यवस्था के साथ सड़कों पर उड़ने वाले धूल को रोकने का भी इंतजाम करना चाहिए ।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!