दल्ली राजहरा

शनिवार 14 फरवरी 2026

भोजराम साहू 9893 765541

 

 तहसील साहू संघ के तत्वावधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त माँ कर्मा की जयंती के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है l जिसके तहत 15 मार्च 2025 को पापमोचनी एकादशी के दिन भक्त मां कर्मा महोत्सव एवं नि: शुल्क आदर्श विवाह का आयोजन मां कर्मा मंदिर प्रांगण गांधी चौक में किया जाएगा l 

तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष शीतल साहू ने बताया, प्रथम दिवस 14 मार्च 2026 शनिवार शाम को 4 बजे साहू समाज के महिलाओ एवं पुरुषों के द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी । इस शोभायात्रा में मां कर्मा की तेल चित्र एवं प्रारूप मानव झांकी को नगर भ्रमण कराया जाएगा । जो मां कर्मा मंदिर से निकलकर शहीद वीर नारायण सिंह चौक पुराना बाजार से होते हुए पेट्रोल पंप से माइन्स ऑफिस चौक से साहू सदन से शहीद वीर नारायण सिंह चौक से गांधी चौक होते हुए मां कर्मा मंदिर प्रांगण में समाप्त होगी l 

 दूसरे दिन 15 मार्च 2026 रविवार को नि:शुल्क आदर्श विवाह होगा l आदर्श विवाह में साहू समाज के वर वधु के अलावा दूसरे समाज के स्वजातीय वर-वधु भी शामिल हो सकते हैं l साथ ही समाज के द्वारा जो बेटियां या बहन अल्पायु में विधवा हो गई होगी उनका भी विवाह करवाया जाएगा ।

जो भी परिवार अपने बच्चों का आदर्श विवाह चाहते हैं वह तहसील साहू संघ के पदाधिकारी एवं परिक्षेत्र के अध्यक्षों के पास अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं ।

तहसील साहू संघ सचिव राजेश कुमार साहू ने बताया कि जो परिवार अपने परिजन भाई-बहन बेटा या बेटी का निशुल्क आदर्श विवाह करवाना चाहता हो । तथा विवाह के लिए वर का उम्र 21 वर्ष एवं वधू की उम्र 18 वर्ष पूर्ण कर लिए हो , तथा दोनों स्वजातीय हो l यदि आपके आसपास भी विवाह योग्य युवक एवं युवतियां हैं वह तहसील साहू संघ के पदाधिकारीयो से या परिक्षेत्र के अध्यक्षों से संपर्क कर सकते हैं l 

 

 बैठक में मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू संघ श्री तोरण लाल साहू,तहसील साहू संघ उपाध्यक्ष श्री गोविंद साहू, संगठन सचिव कुंती साहू , सचिव राजेश कुमार साहू , कोषाध्यक्ष घनाराम साहू ,चूड़ामणि साहू,किशोर साहू ,विजय साहू ,मनहरण लाल साहू ,राजकुमार साहू ,पीतांबर साहू , प्रकाश साहू ,भोजराम साहू ,दिनेश साहू ,शेखर साहू,नवीन साहू ,चंदन साहू ,पारख साहू ,सुनील साहू , रौनक साहू, जीतराम साहू ,सुरेंद्र साहू ,कृपाराम साहू , सुरेश साहू, गजेंद्र साहू ,परीक्षेत्रीय अध्यक्ष गण शंकर साहू , आसाराम साहू ,कमलेश साहू ,पीयूष साहू ,गजाधर साहू , राजेश्वरी साहू , रेखा साहू ,अंजू साहू, सत्या साहू, कल्याणी साहू , राधिका साहू ,उषा साहू ,भोजेश्वरी साहू , तनु साहू , लिलेश्वरी साहू , खेमिन साहू, नम्रता साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं सामाजिक सदस्य उपस्थित थे
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!