दल्ली राजहरा शनिवार 14 फरवरी 2026 भोजराम साहू 9893 765541
दल्ली राजहरा के नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू के सक्रियता व प्रयासों से बीएसपी द्वारा सड़कों के जीर्णोद्धार के बाद अब नगर का सभी चौक चौराहा बिजली की रोशनी से जगमगाने वाली है। बीएसपी द्वारा नगर के बीएसपी क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहों पर कुल 60 लाख की लागत से दस हाई मास्क लाइट लगाएगी । जिसकी रोशनी से चौक चौराहा दूर-दूर तक रोशन नजर आएगा और जिसकी जगमगाहट आने जाने वाले राहगीरों को दूर से आकर्षित करेगी।
इसी तरह नगर के बी एस पी क्रिकेट स्टेडियम में फ्लड लाइट क्रिकेट को ध्यान में रखते हुए कुल 35 लाख की लागत से बड़े-बड़े हाई मास्क लाइट मैदान के चारों कोने पर लगाए जाएंगे। दल्ली राजहरा में होने वाले बी सी सी आई के रणजी ट्रॉफी स्तर के उच्च स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखते हुए उक्त शक्तिशाली हाई मास्क लाइट की व्यवस्था की गई है जल्द ही जिसे मैदान पर लगाया जाएगा। कुछ दिनों पूर्व नगर के बी एस पी टाउनशिप क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। लगभग एक करोड़ के लागत से बनने वाले इस 13 किलोमीटर सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य की शुरुआत करने का भूमि पूजन करने वाले नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने मजबूत व टिकाऊ सड़क बनने की उम्मीद जताई है।
भाजपा के ट्रिपल इंजन की सरकार का असर अब दल्ली राजहरा में दिखने लगा है। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू के सक्रियता से जहां बी एस पी टाउनशिप की 13 किलोमीटर सड़कों का कायाकल्प हो रहा है। वहीं लगभग 95 लाख की लागत से बीएसपी के क्षेत्र में हाई मास्क लाइट लगाया जाएगा। नगर पालिका क्षेत्र में ट्यूबलर लाइट के माध्यम से पूरे शहर को जगमगाया जाएगा।भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा दल्ली राजहरा खदान क्षेत्र के कुल 27 किलोमीटर सड़क में से अब प्रमुख रूप से अधिकतर उपयोग में आने वाले 13 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है।नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू के प्रयास से 15 साल बाद बनने वाले इन सड़कों को तीन से पांच फीट तक चौड़ीकरण किया जा रहा है।
बी एस पी द्वारा विगत कई वर्षों से टाउनशिप सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए प्रयासरत था। हमेशा की तरह प्रथम प्राथमिकता में भिलाई व माइंस में नए खुलने वाले रावघाट लौह अयस्क खान क्षेत्र में विकास को प्रथम प्राथमिकता देने की वजह से दल्ली राजहरा खदान समूह क्षेत्र के टाउनशिप क्षेत्रों में व अन्य प्रभावित क्षेत्रों में विगत कुछ वर्षों से सौतेला व्यवहार किया जा रहा था। लेकिन इस बार केंद्र, राज्य और नगरपालिका में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद विकास कार्य अब जमीन पर नजर आने लगे हैं।
जिसके तहत बी एस पी द्वारा अपनी टाउनशिप क्षेत्र की सड़कों का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। बीएसपी द्वारा जिन टाउनशिप क्षेत्र में तीन मीटर सड़क बनी हुई है वहां डेढ डेढ़ फीट दोनों तरफ चौड़ीकरण किया जा रहा है वही निर्मला स्कूल क्षेत्र के मुख्य मार्ग को 3 मीटर से 5 मीटर तक बढ़ाया जा रहा है । इसी तरह बीएसपी के टाउनशिप में आवाजाही करने वाले निवासियों को ध्यान में रखकर सभी मुख्य मार्गों का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। बीएसपी द्वारा लगभग एक करोड़ की लागत से बनने वाले इस 13 किलोमीटर सड़क में सभी प्रकार के उच्च गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है।किसी भी प्रकार की लापरवाही इन सड़कों पर नहीं बर्दाश्त की जाएगी ऐसा भरोसा बीएसपी द्वारा नगर वासियों को दिलाया गया है। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने बताया कि बीएसपी की टाउनशिप की सड़क लगातार बद से बदतर हो रही थी।
टाउनशिप में निवासरत बीएसपी कर्मचारियों की लगातार मांगे थी कि बीएसपी के टाउनशिप की सड़कों का पूर्ण निर्माण कराया जाए जिसे ध्यान में रखकर बीएसपी की सड़कों का नवनिर्माण कराया जाने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहे और जिसका परिणाम अब हमें देखने को मिल रहा है इन सड़कों के निर्माण से अब बीएसपी टाउनशिप निवासियों को आवाजाही में सुगमता का एहसास होगा और किसी भी प्रकार के गढ्ढों से हिचकोले खाने का टेंशन खत्म होगा और चकाचक जगमगाती रोशनी से रहागीरों और नगर वासियों को आने-जाने में सुविधा होगी वही असामाजिक तत्वों के हौसले पस्त होंगे।