कबीरधामछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

“महाशिवरात्रि में निकली महादेव की बारात” कुसुमकसा हुआ संजय बैस के प्रयास से हुआ शिवमय।

दल्ली राजहरा

सोमवार 16 फरवरी 2026

भोजराम साहू 9893 765541

“शिव भक्त संजय बैंस ने निकाला महादेव की भव्य बरात”

पूरे अंचल में महाशिव रात्रि के पावन अवसर पर पूरा अंचल शिवमय हो गया हर मंदिरों रुद्राभिषेक मानस सम्मेलन के साथ बाजे गाजे और डीजे की धुन पर भोले बाबा की भव्य बरात तालाब पारा शिव मंदिर प्रांगण से निकाला गया ।

शिव पार्वती विवाह का आयोजन धर्म प्रेमी संजय बैंस के अगुवाई में सम्पन्न हुआ इस भव्य आयोजन में गाजे बाजे के साथ सैकड़ों की संख्या में तलाब पारा शिव मंदिर समिति के भक्त जन बराती बनकर निकले इस बारात के आकर्षण शिव झांकी और अघोरी नृत्य रहा है ।

जगह जगह शिव बरात में निकले बरातियों  का स्वागत किया गया । इस आयोजन में प्राचीन शिव मंदिर समिति के पुजारी लखन गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में आदर्श चौक और आजाद चौक के लोगों मैया पार्वती मैया के मायका पक्ष बनकर मंडप सजाकर बरात पहुंचे ।

 बारात के पहुंचते ही द्वार पूजा पुजारी लखन गिरी गोस्वामी के द्वारा सम्पन्न कर किया गया । इस अवसर पर नूतन बैंस कंचन बैंस तुलसी सिन्हा गिरजा सिन्हा जी द्वारा शिव शंकर जी की आरती लेकर विवाह मंडप पर ले जाकर विवाह सम्पन्न हुआ ।

सभी बरातियों का स्वागत  शिव भक्त सूरज कोसरिया गोविंद सिन्हा गजेन्द्र  के द्वारा  बरातियों का भोजन और जलपान की व्यवस्था किया गया । सभी  भक्त शिवमय होकर शिव जी की आरती कर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।
इस अवसर पर जनपद सदस्य मंजू बैंस तलाब पारा दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद यादव  गौतम साहू हीरा लाल पड़ौती अर्जुन चंद्राकर संतु राम माहला प्रकाश यूके गौरी शंकर साहू गोयल श्रीमती कमला बैंस खेमिन निर्मलकर शशि  उईके कुमारी पड़ौती बिमला चंद्राकर संतोषी पटेल राधिका पटेल लोकेश्वरी साहू शैलेन्द्री माहला

निकिता बैंस ओमिका निर्मलकर श्वेता महला सोनम पटेल खुशी पटेल मोनालिसा साहू नैना काजल राधे निर्मलकर धन्नू सिन्हा गायत्री मानिकपुरी जी के साथ समूचा कुसुमकसा के शिव भक्त उपस्थित रहे कुसुमकसा के सक्रिय जनप्रतिनिधि संतोष जैन पुष्पजीत बैंस कमलकांत साहू देवेश सिन्हा मुरली जेठवानी अशोक धर्मगुड़ी  द्वारा जगह जगह शरबत चाय नाश्ता का व्यवस्था किया गया ।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!