कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दल्ली राजहरा में नवनियुक्त पदाधिकारियों किया गया सम्मान ।

दल्ली राजहरा

शुक्रवार 27 फरवरी 2026

भोजराम साहू 9893 765541

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ज्ञानांजलि भवन दल्ली राजहरा में कल दिनांक 26 फरवरी दिन गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

 

जिसमें सागर गनीर ( भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ), सुमित जैन (भाजपा युवा मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी ) , एम एस श्री जीत ( भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री ) सहिल सावलकर ( भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यकारणी ) गीता मरकाम (भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री ) सुखवन्तिन ठाकुर (भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारणी ) को नई जिम्मेदारी दिए जाने पर सभी का स्वागत सम्मान एवं  आशीर्वचन दिया गया ।

दल्ली राजहरा की संचालिका ब्रह्मा कुमारी पूर्णिमा बहिनजी ने बड़े ही आदर के साथ स्वागत सत्कार एवं सम्मान किया और अपने मुख कमल से आशीर्वचन संबोधित किए ।

ब्रह्मा कुमारी पूर्णिमा बहिनजी ने कहा कि आप सभी जिस भी पद पर हैं अपने अपने राजनीतिक सेवा के क्षेत्रों में एक कुशल प्रशासक बनकर सुचारू रूप से चलाने के लिए आगे बढ़ते रहेंगे यही मेरी आप सबके प्रति शुभकामनाएं, बधाई, एवं आशीर्वचन है ।

 मेरे मन में आप सबके प्रति एक यही अच्छी सोच है कि आप सभी इस ईश्वरीय विश्व विधालय से  जुड़कर परमपिता परमात्मा से संबंध राजयोग मेडिटेशन करें और परमात्मा शिव से शांति ,शक्ति, गुण  अध्यात्म ज्ञान ले इस आध्यात्म ज्ञान द्वारा नैतिक मूल्यों से आत्मिक जागृति आयेगी और ऐसे ही सहयोग, स्नेह और प्रेम से कार्य करते आप सभी आगे  बढ़ते रहेंगे ।

 सभी सम्माननीय अतिथि गणों ने अपने अपने वक्तव्य में यही कहा कि इस ईश्वरीय विश्वविद्यालय में अपने आप को सम्मान पाकर अपने को धन्य समझ रहे हैं और ये हमारा परम सौभाग्य है । कार्यक्रम का शुभारंभ परमात्मा शिव की याद में और दीप प्रजवल्लित करके किया गया । कार्यक्रम का मंच संचालन गोपेश सोनवानी जी आई टी आई के वरिष्ठ शिक्षक (बालोद ) ने किया और अपने संगीत के माध्यम से लोगों को मुग्ध किया ।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!