कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा में आयोजित हुआ “वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह” ।

दल्ली राजहरा

शनिवार 28 फरवरी 2026

भोजराम साहू 9893 765541

शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा बालोद में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  मोना सेन  अध्यक्ष छ. ग. फिल्म विकास निगम एवं अध्यक्षता डॉ. सोमाली गुप्ता  प्राचार्य, शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा बालोद ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में  सूर्यकांत गजेंद्र  जनभागीदारी अध्यक्ष,  विश्वास गुप्ता  मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अर्जुन्दा,  चंद्रहास देवांगन , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष,  मुनिलाल निषाद   उपस्थित रहे।

 शहीद की प्रतिमा,मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण पश्चात छ.ग. राजगीत एवं राष्ट्रगीत का गायन किया गया । प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता ने महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं महाविद्यालय के शैक्षणिक सक्रियता, नवाचार , अधोसरंचना एवं महत्वपूर्ण उपलब्धियों से अवगत कराया।

मंडल अध्यक्ष  विश्वास गुप्ता  ने कहा कि “विद्यार्थी पूरे मन से मंजिल की तरफ आगे बढ़े तो सफलता अवश्य मिलेगी”।चंद्रहास देवांगन जी ने कहा कि “छात्र जीवन अनुशासन एवं संयम का जीवन होता है”।

मुख्य अतिथि  मोना सेन  ने कहा कि “सुख में जीवन ही दौलत है”। लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत, लगन, निडर होकर आगे बढ़ना एवं माता-पिता की सेवा करना चाहिए।जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री सूर्यकांत गजेंद्र जी ने छात्रों को कड़ी मेहनत कर लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका “नवप्रवाह” एवं “न्यूज़लेटर” का वार्षिक संस्करण का विमोचन किया गया।

महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता को पुरुस्कृत किया गया । दुर्ग विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची एवं महाविद्यालय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एक्सिलेंस पुरस्कार महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु दिया गया। मंच संचालन डॉ. प्रदीप प्रजापति, डॉ.जयनेन्द्र श्रीवास एवं छात्र राकेश कुमार ने किया एवं आभार प्रदर्शन सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमति दीपिका कंवर द्वारा किया गया l इस अवसर पर समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर प्रावीण्य सूची समाजशास्त्र विषय में चतुर्थ स्थान धनेश्वरी एवं अर्थशास्त्र विषय में चतुर्थ स्थान प्राप्त अंजली जोशी को पुरस्कृत किया गया। कु. केशरी को शहीद दुर्वासा निषाद सर्वोच्च अंक स्नातक पुरस्कार  , कु. पूजा गजेंद्र को स्व.शालिनी दशपुत्रे स्मृति पुरस्कार डॉ.समीर दशपुत्रे द्वारा प्रदत्त स्नातकोत्तर गणित में सर्वोच्च अंक हेतु  करण कुमार ध्रुव को स्व.सतीश नारायण राव दशपुत्रे स्मृति पुरस्कार खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु, कु.केशरी को स्व .लेखराम साहू स्मृति पुरस्कार, डॉ.अरुणा साव द्वारा प्रदत्त रसायनशास्त्र में सर्वोच्च अंक हेतु, सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार राकेश कुमार एवं पायल निषाद को श्री शिवकुमार कोसरे द्वारा प्रदत किया गया। उत्कृष्ट स्वयं सेवक पुरस्कार सुदर्शन साहू ,शुभम देशमुख एवं देवेंद्र ठाकुर को दिया गया ।

फैकल्टी एक्सिलेंस पुरस्कार

 मोहित साव को परीक्षा संबंधी कार्य के सफल संचालन,  दीपिका कंवर को सांस्कृतिक गतिविधि, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सफलता पूर्वक क्रियान्वयन, पत्रिका नवप्रवाह, न्यूज़लेटर हेतु, . डॉ० दीपिका को नैक मूल्यांकन के सतत् क्रियान्वयन हेतु, त्रिदेव को महाविद्यालय की आधारभूत संरचना के विकास में  किरण एवं श्री नरेन्द्र साहू वनस्पति विभाग को शहीद गार्डन, नवग्रह उद्यान को विकसित करने हेतु दिया गया।  डॉ.जयनेन्द्र श्रीवास को कॉलेज पत्रिका, न्यूज लेटर के लिए प्रशस्ति पत्र  सर्वश्रेष्ठ विभाग का पुरस्कार समाजशास्त्र विभाग एवं वनस्पतिशास्त्र विभाग को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु दिया गया l

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!