छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
अखिल विश्व गायत्री परिवार दल्ली राजहरा में हुआ “जिला स्तरीय गोष्ठी” का आयोजन ।

दल्ली राजहरा
रविवार 01 मार्च 2026
भोजराम साहू 9893 765541
अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा दिनांक 1 मार्च 2026 को जिला स्तरीय गोष्टी गायत्री शक्तिपीठ दल्ली राजहरा में रखा गया अखंड दीपक के प्रज्वलन एवं वंदनीय माताजी के जन्म के शताब्दी वर्ष एवं परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम आचार्य जी के पावन उद्देश्यों मनुष्य में देवत्व का उदय व धरती पर स्वर्ग का अवतरण हेतु महत्त्वपूर्ण गतिविधियों जैसे संगठन ,साधना आंदोलन,शिक्षा साहित्य पत्रिकाएं एवं स्वाध्याय अभियान, स्वास्थ्य स्वावलंबन महिला जागृति अभियान,युवा जोड़ों आंदोलन एवं पर्यावरण संरक्षण आंदोलन पर विस्तृत चर्चा पर परिचर्चा कर सभी गतिविधियों को और गति देने हेतु सभी सक्रिय परिजनों ने संकल्प लिए इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री बी एस अठनागर एवं जिले के सभी ब्लॉक समन्वयक वह अधिक संख्या में परिजनों की उपस्थिति रहा मंच संचालन डौंडी ब्लॉक के सह समन्वयक संतोष कोरटिया के द्वारा किया गया।
बैठक के दौरान वीरेंद्र साहू पार्षद वार्ड क्रमांक 7 दल्ली राजहरा ने गायत्री शक्तिपीठ मंदिर निर्माण के लिए ₹5000 नगद राशि का सहयोग किया ।

गायत्री शक्ति पीठ दल्ली राजहरा की ओर से समस्त नागरिकों से अपील की जा रही है कि वर्षों पुराना गायत्री मंदिर दल्ली राजहरा का पुन: निर्माण किया जा रहा है l इस पुण्य कार्य में आप यदि अपना सहयोग देना चाहे तो गायत्री शक्ति पीठ दल्ली राजहरा से संपर्क कर सकते हैं l या फिर अपना सहयोग राशि खाता का नाम — गायत्री शक्ति पीठ शाखा — पंजाब नेशनल बैंक दल्ली राजहरा, खाता क्रमांक 1521000100326490 ,IS FC- No.- PUNB0152100 पर भेज सकते हैं l





