दल्ली राजहराशुक्रवार 30 मई 2025भोज राम साहू 9893765541➡️ वियतनाम में आयोजित सीनियर एशियन म्यूथाई चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे दल्ली राजहरा के शुभम निषाद !➡️ सीनियर एशियन म्यूथाई चैंपियनशिप 20 से 26 जून 2025 तक आयोजित है ।➡️ शुभम कुमार निषाद देवास में आयोजित 2022 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।➡️ त्रिपुरा में आयोजित फेडरेशन कप की राष्ट्रीय प्रतियोगिता2022 में स्वर्ण पदक।➡️ चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2023 में सिल्वर पदक। ➡️ असम में आयोजित 2024 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता➡️ बालोद जिला दल्ली राजहरा लौह नगरी का एकमात्र खिलाड़ी जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराने वियतनाम जाएगा।➡️ IFMA इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ़ म्यूथाई एसोसिएशन इस चैंपियनशिप को आयोजित कर रही है l➡️ सीनियर एशियन म्यूथाई चैंपियनशिप में भाग लेने का कुल खर्च लगभग डेढ़ लाख रुपए की है l ➡️ पारिवारिक पृष्ठभूमि⬅️ शुभम कुमार निषाद के पिता बीमार घर पर रहते हैं। एवं माता साबुन फैक्ट्री में काम कर अपना जीवन यापन करती हैं l ????????समाचार???????? सीनियर एशियन म्यूथाई चैंपियनशिप 20 से 26 जून 2025 वियतनाम में आयोजित है । छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद जिला में संचालित मार्शल आर्ट क्लब में लगातार 10 वर्षों से म्यूथाई खेल का अभ्यास कर देश का नाम रोशन करने के इरादे से वियतनाम के मैदान में उतरेगा। यह खिलाड़ी का नाम शुभम कुमार निषाद है शुभम कुमार निषाद देवास में आयोजित 2022 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। त्रिपुरा में आयोजित फेडरेशन कप की राष्ट्रीय प्रतियोगिता2022 में स्वर्ण पदक। चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2023 में सिल्वर पदक। एवं असम में आयोजित2024 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर एक लंबे सफर के बाद सीनियर एशियन म्यूथाई चैंपियनशिप पर इनका चयन हुआ शुभम कुमार निषाद का यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता का सफर आसान था l परन्तु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन होने के बाद आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। बालोद जिला दल्ली राजहरा लौह नगरी का एकमात्र खिलाड़ी जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराने वियतनाम जाएगा। 20 जून से 26 जून 2025 तक आयोजित सीनियर एशियन म्यूथाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय म्यूथाई दल में शामिल किया गया है l अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था IFMA इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ़ म्यूथाई एसोसिएशन इस चैंपियनशिप को आयोजित कर रही है l शुभम कुमार निषाद के पिता बीमार घर पर रहते हैं। एवं माता साबुन फैक्ट्री में काम कर अपना जीवन यापन करती हैं l इन हलातो में बिना हार माने बीपीएल परिवार से निकलकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं l अब अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है l गौरतलब है कि सीनियर एशियन म्यूथाई चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए करीबन डेढ़ लाख का खर्च अनुमानित है l जिसमें फ्लाइट टिकट रहने भोजन एवं प्रतियोगिता शुल्क और आवश्यक गियर शामिल है। राज्य म्यूथाई संघ ने लोगों से अपील की है कि खेल प्रेमी सामाजिक संगठन और उघमी इस खिलाड़ी को आर्थिक मदद करें ताकि शुभम कुमार निषाद की प्रतिभा किसी आर्थिक वजह से रुक ना जाए ।यदि आप दल्ली राजहरा के इस प्रतिभावान खिलाड़ी की मदद करना चाहे तो इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं l???? 6266667356 Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद के द्वारा बरसात पूर्व नालों की सफाई प्रारंभ l कुसुमकसा में आयोजित समाधान शिविर में हितग्राहियों को मिली सौगात 4477 आवेदनों का किया गया निराकरण l