
दल्ली राजहरा
गुरुवार 5 मार्च 2026
भोजराम साहू 9893 765541
भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि HDFC बैंक, दल्ली राजहरा के शाखा प्रबंधक रमेश मिश्रा द्वारा सरकारी भुगतान प्रक्रिया में बेवजह अड़ंगे लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। श्याम जायसवाल ने कहा कि नगरपालिका द्वारा 03 मार्च को डिजिटल हस्ताक्षरित पत्र व चेक में ओरिजन हस्ताक्षर कर बैंक को लेखपाल सुनील तारम द्वारा भेजा गया था। जिस पर बैंक प्रबंधक द्वारा आपत्ति कर भुगतान रोका गया।

आज 05 मार्च को मैनेजर की आपत्ति पर अधिकारी के ओरिजिनल सिग्नेचर वाला नया पत्र पुनः बैंक मैनेजर को सौंप दिया गया। लेकिन अब मैनेजर द्वारा ‘सील हिंदी में नहीं है’ जैसी तुच्छ आपत्ति जताकर भुगतान को पुनः रोक दिया गया है। पुनः हिंदी वाला सिल लगाकर पत्र भेजने पर बैंक प्रबंधक द्वारा पुनः इसमें बालोद जिला लिखा है कहकर आपत्ति किया गया है। यह ठेकेदार को बैंक द्वारा मानसिक व आर्थिक प्रताड़ना है।
श्याम जायसवाल ने आरोप लगाया कि नगर पालिका का करोड़ो रुपये HDFC में जमा है। HDFC के मैनेजर द्वारा लेखपाल से मिलकर यह खाता SBI से HDFC बैंक ले जाया गया है और दोनों मनमानी कर ठेकेदारों का पेमेट हमेशा 2 से 3 दिन देर से भुगतान करते हैं। पूर्व में भी ऐसा हो चुका है। अतः तत्काल लेखपाल सुनील तारम को लेखपाल के पद से हटा कर इसके कार्यकाल की जांच कराया जाए साथ ही HDFC से बैंक खाता बंद कर SBI लाया जाए।





