कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

बस स्टैंड की बदहाली पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने खोला मोर्चा..!

दल्ली राजहरा

गुरुवार 19 मार्च 2026

भोजराम साहू 9893 765541

 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की दल्ली राजहरा इकाई ने नगर की चरमराती व्यवस्थाओं और जनसमस्याओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। जिला सचिव अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में पार्टी ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) एवं नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू उपाध्यक्ष पिंटू दुबे को एक पत्र सौंपकर नगर में जिला है सबसे बड़ा बस स्टैंड की दुर्दशा सुधारने हेतु अल्टीमेटम दिया है।

शहर में बस स्टैंड की सुंदरता और व्यवस्थाएं ध्वस्त

भाकपा का आरोप है कि वर्तमान में दल्ली राजहरा की सुंदरता पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। बस स्टैंड के अंदर सड़कों के किनारे महीनों से पड़े अवैध मलबे और बस स्टैंड की जर्जर हालत ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है।जिला सचिव अनिल कुमार यादव ने स्पष्ट किया कि भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी हमेशा जन कल्याण कार्य करते हुए आम जनता की हर समस्या से प्रशासन को अवगत करता रहेगा और उनकी सुविधा के लिए हमेशा पार्टी के द्वारा के साथ खड़ा रहेगा।  

इस संबंध में भाकपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगरपालिका अध्यक्ष और सीएमओ मैडम से मुलाकात कर शहर की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और तत्काल समाधान की मांग की।

वरिष्ठ नेताओं ने रखा पक्ष

चर्चा के दौरान कामरेड राजेंद्र बेहरा, अमरीक सिंह, गौतम बेरा, अजय मिश्रा, हरीशंकर राव और आर. के. सोनटेके ने नगरपालिका प्रशासन को अवगत कराया कि वर्तमान में शहर की सुंदरता और जनसुविधाएं पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं। नेताओं ने स्पष्ट किया कि बस स्टैंड पर सड़कों का बुरा हाल है, नालियां जाम हैं और महीनों से पड़ा निर्माण कार्यों का मलबा दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है।

प्रमुख मांगें और चर्चा के बिंदु:

सफाई और लाइट

: बस स्टैंड से तत्काल अवैध मलबा हटाकर वहां हाईमास्ट लाइट की सुविधा दी जाए।

पेयजल व्यवस्था:

बढ़ती गर्मी को देखते हुए वाटर कूलर और सार्वजनिक स्थलों पर शुद्ध शीतल पेयजल का प्रबंध हो।

महिला प्रसाधन

: बस स्टैंड और रैन बसेरा क्षेत्र में महिलाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त पृथक शौचालयों का निर्माण प्राथमिकता पर हो।

नाली व सड़क मरम्मत:

सड़कों के गड्ढों को भरने और नालियों की युद्धस्तर पर सफाई सुनिश्चित की जाए।

 

जिला सचिव अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में प्रशासन को जल्द से जल्द व्यवस्थित कदम उठाना पड़ेगा भाकपा नेताओं ने मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई, तो पार्टी स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर उनके हक के लिए आंदोलन करने की बात कही।

 

इस अवसर पर जिला सचिव कॉमरेड अनिल यादव के नेतृत्व में पार्टी के पार्टी के सभी कॉमरेड साथी राजेंद्र बेहरा, अजय मिश्रा,गौतम बेरा,अमरीक सिंह,इंद्र कुमार साहू,पवन खोबरागडे, हरीशंकर राव, आर.के. सोनटेके, प्रभात कुमार,पंकज ताम्रकार, सिराज,पूनम यादव, मीना श्रीवास साथ अन्य कॉमरेड साथी उपस्थित रहे।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!