दल्ली राजहरागुरुवार 17 अप्रैल 2025भोजराम साहू 9893765541 ग्राम कछाला नीमच मध्य प्रदेश में जैन संतों पर हुए प्राण धातक हमले के विरोध में सकल जैन समाज ने मौन जुलूस निकालकर कर अनुभागीय दण्डाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है l इस अवसर पर सकल जैन समाज के लोग सहित मनोज दुबे (नगर पालिका उपाध्यक्ष ) पार्षदगण , व्यापारी संघ के प्रतिनिधि जन प्रतिनिधि सहित सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल थे l विदित हो कि दिनांक 13 अप्रैल 2025 को सिंगोली के पास कछाला गांव (म.प्र.) के हनुमान मंदिर में रात्रि विश्राम कर रहे जैन संतो पर कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा जान लेवा हमला कर निर्ममता पूर्वक मारपीट की गई। जिससे पूरा जैन समुदाय स्तब्ध है। ज्ञात रहे जैन संत सर्व विरत त्यागी होते हैं उनके पास परिग्रह नाम की कोई वस्तु नहीं होती है। अहिंसा के प्रतीक समस्त मानव एवं जीवों के कल्याण हेतु जीने वाले जैन संतो के साथ यह घटना न केवल समाज की शांति और अहिंसा के विरूद्ध है, अपितु मानवीय मूल्यों का भी अपमान है। इस तरह की हृदय विरादक घटना से सम्पूर्ण जैन समाज आहत एवं चिंतित है। उक्त घटना को संज्ञान में लेते हुए निष्पक्ष जॉच करवायी जाये, एवं जो भी इस घटना के अपराधी है उन पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाये ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। साथ ही यह भी मांग करते हैं कि राष्ट्र की धरोहर जैन संतो के “विहार” के समय स्थानीय प्रशासन द्वारा समूचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। इसी आशा एवं विश्वासके साथ।Spread the lovePost navigationबौद्ध समाज के संयुक्त तत्वावधान में भारतरत्न डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 134 वी जयंती समारोह के अवसर पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी। इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल (कलेक्टर जिला बालोद ) ने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण विभाग के विभागीय कार्यों समीक्षा की।