
दल्ली राजहरा
मंगलवार 24 मार्च 2026
भोजराम साहू 9893 765541
शा उ मा वि चिखली बालोद जुनियर रेडक्रास सोसायटी के छात्रो द्वारा नवरात्रि पर्व पर 19 मार्च 2026 से 27मार्च 2026 तक गंगा मैय्या मंदिर झलमला में नि:शुल्क सेवा शिविर लगाया गया है चिखली स्कूल के रेडक्रास प्रभारी चन्द्रशेखर पवार ने बताया कि रेडक्रास का नारा है सेवा धर्म हमारा है को चरितार्थ करते हुए चिखली स्कूल के बालक सेवा कार्य में सम्मिलित हुए हैं,राज्य चेयरमैन तोमन साहु,व जिला चेयरमैन डॉ प्रदीप जैन के आदेशानुसार रेडक्रास द्वारा इस वर्ष भी नवरात्रि में नि:शुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया हैं, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य,सेवा, मित्रता है।

बालोद जिले के रेडक्रास जुनियर्स इस सेवा शिविर में आने के लिए आवेदन देते हैं परन्तु चयन उन्हीं बच्चों का होता है जिनसे माता रानी सेवा करवाना चाहती है। प्राचार्य, पालकों की सहमति उपरान्त ही इन बच्चों को सेवा शिविर में भेजा जाता है। इस वर्ष भी 10 बच्चे झलमला में विभिन्न प्रकार की सेवा करके माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। रेडक्रास के दलनायक भास्कर कृषान ने बताया हम सभी कक्षा 10वी और 12 वी के छात्र हैं, हमारी संस्था को सेवा कार्य करते हुए 10 साल हो चुके हैं। सभी वालेंटियर को गंगा मैय्या मंदिर में सेवा कार्य करने में आनंद मिलता है, यहां पर एकता और अनुशासन सिखने को मिलता है, हम कितना भी कार्य कर लें, पर थकान बिल्कुल भी नहीं लगता।

प्रतिदिन हम सुबह से उठकर मंदिर , मेला परिसर, पार्किंग स्थल, व शौचालय की साफ सफाई करते है। इसके पश्चात स्नान करने के बाद अन्य कार्यों में लगे सेवादारों को स्वल्पाहार का वितरण, खिचड़ी प्रसाद का वितरण,व अन्य कार्यों में सहयोग दे रहे है। सहा दल नायक शशीकांत व गौरव ने बताया कि कुल 10 वालेंटियर इस सेवा शिविर में अपनी सेवाएं देने आए हैं, सभी को अलग अलग टोली में बांट कर कार्य किया जा रहा है । जैसे आज पहला टोली नारियल हटा रहा है तो दुसरा टोली भोजशाला में भोजन वितरित करेगा, तीसरा टोली कार्यक्रम देने आए दल के भोजन व समय समय पर चाय की व्यवस्था करेगा है। गंगा मैय्या मंदिर में पूर्ण रूप से निःशुल्क सेवा करने आए बच्चे सेवा के बदले किसी भी प्रकार का उपहार नहीं लेते हैं।

इस सेवा शिविर से अनुशासन सीखने को मिल रहा है। रेडक्रास प्रभारी चन्द्रशेखर पवार के कुशल मार्गदर्शन में व प्रमुख ट्रस्टी सोहन लाल टावरी जी के संरक्षण में विगत 10 वर्षो से लगतार सेवा कार्य करने का अवसर शा उ मा वि चिखली रेडक्रास सोसायटी बालोद को मिल रहा है।





