दल्ली राजहरासोमवार 23 मार्च 2026भोजराम साहू 9893 765541तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के रेलवे कॉलोनी परिक्षेत्र के सीताराम साहू के द्वारा अपनी बेटी मिनी साहू की सगाई को यादगार बनाने के लिए उन्होंने एक नई परमपरा की शुरुआत किया है। जो की साहू समाज ही नहीं हर समाज के लिए प्रेरणादाई है।आज सीता राम साहू वार्ड क्रमांक 24 दल्ली राजहरा के बेटी मिनी साहू का पीकरीपार (अरमरीकला ) के बहुर सिंह साहू के बेटा खिलावन साहू से साहू सदन में सगाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ है ।किसी भी व्यक्ति के जीवन में दाम्पत्य जीवन में प्रवेश के समय दो पल अधिक महत्वपूर्ण होता है एक उनकी सगाई और दूसरा है विवाह । आज बेटी के सगाई के इस मौके पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए वर पक्ष को पौधा भेंट किया । जिसमे होने वाले समझी के पिता बहुर सिंह साहू समझी माखन लाल साहू और दामाद खिलावन साहू को तिलक लगाकर पौधा भेंट किया। साथ ही नगर के प्रसिद्ध ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह के द्वारा जल संरक्षण के महत्व को बताते हुए सगाई के उपरांत वर एवं वधू को जल संरक्षण के प्रारूप मटका देकर जल बचाने की शपथ दिलाई गई । https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260323-WA0026.mp4वीरेंद्र साहू ने कहा कि जल हमें प्रकृति का दिया हुआ ऐसा उपहार है जिसे बनाया नहीं जा सकता । इसे बचाए जा सकता है । जल संरक्षण के महत्व को ध्यान में रखें तथा कोशिश करें कि जितनी ज्यादा इसका बचत कर सकें उतना भविष्य के लिए बेहतरीन होगा । पानी की स्थिति आज आप इसी बात से समझ सकते हैं कि आज हमें बोतलों में खरीदना पड़ रहा है । जिसकी कभी किसी ने कल्पना ही नहीं की थी । आने वाले कुछ सालो में स्थिति और भी भयानक हो सकती है । इसके लिए विकल्प एक ही है पानी का उपयोग आवश्यकता अनुसार ही करें पानी की ना ही बर्बादी करें और ना ही इसे किसी को बर्बाद करने दे जल संरक्षण को महत्व दें। Spread the lovePost navigation“भाजपा एक पार्टी नहीं बल्कि परिवार है ।”साबित कर दिया राहुल योगराज टिकरिहा ( भायुमो प्रदेशाध्यक्ष) ने । शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि देकर छ. मु.मो ने उनके मार्ग पर चलने की ली शपथ ।