कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर प्राण घातक हमला करने वाले आरोपियों को बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार ..!

दल्ली राजहरा

सोमवार 30 मार्च 2026

भोजराम साहू 9893 765541

➡️🌺💥विशेष 💥🌺⬅️

👉 बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता 
👉 गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर, मारपीट कर चाकू एवं लकड़ी के डंडा से प्राण घातक हमला कर लूट करने वाले तीन आरोपियों को बालोद पुलिस ने चंद घंटो में किया गिरफ्तार। 

 

👉आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 07 AH 4376 लूट किये एक पोको कंपनी का मोबाइल, एक लोहे की धारदार चाकू को किया गया जप्त। 
👉 शराब पीने के लिए रूपये मांग करने पर नही देने से हुआ विवाद। 

➡️🌺💥समाचार 💥🌺⬅️

 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि कल दिनांक 29.03.2026 को प्रार्थी पिनेश कुमार उर्फ मोनू निवासी ग्राम मोंगरी थाना व जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 28.03.2026 के रात्रि 9:30 बजे गंजपारा शराब भट्ठी मेन रोड बालोद में जयप्रकाश साहू को आरोपी पीयूष उपाध्याय, सोनू गट्टा एवं सागर देवांगन ने मिलकर शराब पीने के लिए रूपयों की मांग करने पर नहीं देने पर जय प्रकाश साहू को मां-बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चाकू एवं लकड़ी के डंडा से मारपीट करने से जय प्रकाश के पेट के बांए तरफ गंभीर चोट लगने से अंदर से अतड़ी बाहर आ गया है तथा जय प्रकाश को आरोपियों से मारपीट करते समय बचाने गए गजेन्द्र साहू को भी आरोपियों ने मारपीट करने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण के मुर्तजरर जय प्रकाश साहू को प्रार्थी ने अपने साथियों के साथ घटना स्थल से उपचार हेतु जिला अस्पताल बालोद में लाकर भर्ती किए एवं गजेन्द्र साहू को जिला अस्पताल बालोद भेजा गया जहां डॉक्टर साहब ने गजेन्द्र साहू के सिर में लगे चोंट को साधारण होना तथा जय प्रकाश साहू को रिफर करने पर शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी भिलाई में उपचार भर्ती होना बताये कि रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 144/2026 धारा- 296, 351(3), 115(2), 109, 309(4), 3(5) बीएनएस कायम किया गया। 
      अपराध की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार कर आरोपीगण को प्रथम सूचना दर्ज करने के चंद घंटो में धेराबंदी कर पकड़ा गया। तथा आरोपियों से पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किये व आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 07 AH 4376 लूट किये एक पोको कंपनी का मोबाइल, एक लोहे की धारदार चाकू को किया गया जप्त। आरोपियों को गिरफतार कर माननीय न्यायालय को पेश किया गया है जहां से आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 

  आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्र.आर. 1732 योगेश सिन्हा, प्र.आर. 1603 दुर्याेधन यादव, आरक्षक 339 संजय सोनी, आरक्षक 1948 बनवाली साहू, आरक्षक 51 नागेश साहू, आरक्षक 36 मोहन कोकिला का विशेष सराहनीय योगदान रहा। 

नाम आरोपीगणः- 

01. पीयुष उपाध्याय पिता राकेश उपाध्याय उम्र 19 वर्ष पता वार्ड क्र. 04 टीकरापारा बालोद  

02. पुष्पेन्द्र यादव उर्फ सोनु गट्टा पिता विष्णुराम यादव उम्र 21 वर्ष पता वार्ड क्र. 07 पाण्डेपारा 

 03. सागर देवांगन पिता गणेशराम देवांगन उम्र 20 वर्ष पता ग्राम देवारभाट थाना व जिला बालोद,

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!