कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराधार्मिक आयोजनबालोद
हनुमान प्रकट उत्सव पर 256 चौक दल्ली राजहरा में स्थापित हुए पूर्वेश्वर हनुमान जी ।

दल्ली राजहरा
गुरुवार 02 अप्रेल 2026
भोजराम साहू 9893 765541
पूर्वेश्वर हनुमान जी की स्थापना

दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 5 शिकारी बाबा वार्ड में कल हनुमान जयंती के अवसर पूर्वेश्वर हनुमान जी की स्थापना पूरे विधि विधान से प्रमुख पंडित संजय तिवारी सहयोगी अजय तिवारी और राहुल पांडे की द्वारा पूरी विधि विधान से तीन दिन की पूजा अर्चना के बाद प्राण प्रतिष्ठा किया गया ।

आज से लगभग 35 वर्ष पूर्व 256 चौक पर स्वर्गीय इंदु सरदार स्व हीरामन लामा स्व डॉक्टर सोनबोईर और अशोक सिन्हा के नेतृत्व में यहां पर देववृक्ष बढ़ और पिपल का पेड़ था इसके नीचे छोटी सी मंदिर बनाकर स्थापित किया गया था ।

कालांतर में मंदिर में दरार आने और आंधी तूफान से पेड़ के नष्ट हो जाने के बाद मंदिर को तोड़कर फिर से बजरंगबली की मूर्ति की स्थापना तीन दिवसीय विधि विधान जिसमें बेदी स्थापना कलश यात्रा अन्न वास जलवाल पुष्पवास फलवास 10 विधि स्नान महासुधी स्नान नेत्र मिलन के बाद प्राण प्रतिष्ठा हवन पूर्णहुती और भोग भंडारा के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस अवसर पर तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा) शीतल साहू (अध्यक्ष तहसील साहू संघ राजहरा) युवराज साहू (पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू संघ) रेखु राम साहू द्रौपदी साहू पहुंचे थे उन्होंने वीर हनुमान की स्थापना पर बधाई दिए ।





