दल्ली राजहरा

रविवार 22 जून 2025

भोजराम साहू 98937 65541

 

 

संजय बैस (पूर्व जनपद सदस्य कुसुमकसा) ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ जिला पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल को पत्र सौंपकर कुसुमकसा क्षेत्र में रात्रि में हो रही चोरिया पर अंकुश लगाने और आसामाजिक तत्वों का क्षेत्र में विचरण से किसी अनहोनी को देखकर उचित कार्यवाही की मांग की है l उन्होंने पत्र में लिखा है कि कुसुमकसा क्षेत्र में छोटी बड़ी चोरियां होती आ रही है लेकिन एक भी आरोपी पकड़ में नहीं आया है पिछले वर्ष एक साथ आठ दुकानों से सटर तोड़कर चोरी हुआ , जिसमें दुकान दारों को लाखों का नुकसान हुआ था l तब प्रशासन ने ग्रामीणों की मांग पर पुलिस बल रात्रि में तैनात किया था l पुलिस बल के द्वारा रात्रि में गस्ती के बाद ग्रामीण जन बिना डर के रह रहे थे l लेकिन पिछले कुछ दिनों से पुलिस बल को हटा दिया गया है l जिससे फिर से ग्रामीणों के बीच किसी अनहोनी को लेकर डर का माहौल उत्पन्न हो रहा है l

भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो इसलिए पुलिस बल की ड्यूटी लगाना अति आवश्यक है l पुलिस अधीक्षक ने संजय बैंस जी को बातों से गंभीरता से लेकर तुरंत कुसुमकसा बस स्टैंड चौक में रात्रि कालीन पुलिस तैनाती के आदेश दिए और दूसरे दिन से ही पुलिस की तैनाती प्रारंभ कर दिया गया l पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस ने पुलिस अधीक्षक जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की तैनाती से हमारे ग्रामवासी निश्चिंत रहेंगे और असामजिक तत्वों पर भी रोक लगेगा l

संजय बैस ने कहा कि

हमारी बातों को स्वीकार करने के लिए मैं पुलिस परिवार का हृदय से धन्यवाद देता हू l इस अवसर पर राम जानकी के अध्यक्ष संतोष जैन जी गौरी शंकर साहू जी पुष्पजीत बैंस अशोक धर्मगुड़ी उपस्थित रहे l
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!