दल्ली राजहरा

रविवार 05 अप्रैल 2026

भोजराम साहू 9893 765541

 

 

 खेलबो राजहरा फाउंडेशन के अंतर्गत दल्ली राजहरा का सबसे बड़ा क्रिकेट उत्सव राजहरा प्रीमियर लीग के पांचवें संस्करण में मैच दिनों दिन रोचक होता जा रहा है । जहां कई खिलाड़ी अपने प्रतिभा निखार सामने आ रहे हैं तो कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिनके ऊपर टीम की दामोदर था वह फिसड्डी साबित होते जा रहे हैं ।

कल राजहरा प्रीमियर लीग में तीन मैच खेले गए प्रथम मैच राजहरा इंडियन और जीबी स्कूल ऑफ़ स्पोर्ट्स नागपुर के बीच खेला गया । जहां राजहरा इंडियन टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया जो की उनके लिए गलत साबित हुआ । निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 69 रन ही बना पाए जवाब में जीबी स्कूल ऑफ़ स्पोर्ट्स नागपुर ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 3.4 ओवर में दो विकेट खोकर 74 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया । इस मैच में हेमंत दुग्गा ने 11 बॉल पर दो चौके और चार छक्के के मदद से 35 रन बनाएं । वहीं लिखनू ने पांच बॉल पर एक चौके और तीन छक्के की मदद से 22 रन बनाएं राजहरा इंडियन की ओर से सर्वाधिक 14 बॉल पर तीन चौके की मदद से पुरुषोत्तम ने 18 रन ही बना पाए । राजहरा इंडियन की तीन बैट्समैन शुन्य पर आउट हुए बेहतरीन गेंदबाजी में हेमंत दुग्गा ने दो ओवर पर 11 रन दे कर दो विकेट लिए वही लिखनू ने 13 रन देकर 2 विकेट तथा किरण ने चार रन देकर एक विकेट लिए । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हेमंत कुमार दुग्गा को मिला

दूसरा मैच सन्नी स्टार विरुद्ध यस टी 11 के मध्य खेला गया ।

 

 जहां सन्नी स्टार ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया इस मैच में सन्नी स्टार ने निर्धारित 10 ओवर 4 विकेट खोकर में 128 रन बनाएं वही यस टी 11 ने 9.3 ओवर पर 96 रन बनाकर ऑल आउट हो गए । यह मैच सन्नी स्टार ने 32 रन से जीता बेहतरीन बल्लेबाजी में सरवन कोर्राम ने 15 बॉल पर दो चौके और 5 छक्के की मदद से 40 रन बनाएं आशीष जैन ने 21 बॉल पर दो चौके और चार छक्के की मदद से 39 रन एवं प्रकाश साहू ने 22 बॉल पर एक चौके और पांच छक्के की मदद से 39 रन बनाएं। इस मैच में बेहतरीन गेंदबाजी इस यीशु कुमार ने 18 रन देकर 3 विकेट लिए वही ब्रह्मा राम ने एक रन देकर दो विकेट एवं महेश ने 9 रन देकर दो विकेट लिए । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संयुक्त रूप से श्रवण कोर्राम और यीशु को दिया गया वहीं मैक्सिमम सिक्स का पुरस्कार शिवम को मिला।

 

 

मैक्सिमम सिक्स का पुरस्कार 

तीसरा और अंतिम मैच इंडियन रेलवे और एमजी वॉरियर्स के बीच खेला गया ।

 

 एमजी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया इंडियन रेलवे ने निर्धारित 10 ओवर में 141 रन 6 विकेट खोकर प्राप्त किया वहीं एमजी वॉरियर्स ने 111 रन ही बना पाए । इस मैच में इंडियन रेलवे ने 30 रन से जीत दर्ज की । बेहतरीन बल्लेबाजी में किसन ने 20 बॉल पर एक चौके और छह छक्के की मदद से 42 रन बनाएं । अमित ने 8 बॉल पर पांच छक्के की मदद से 32 रन एवं टीनू पांडे ने 15 बॉल पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन बनाएं ।बेहतरीन गेंदबाजी में खिलावन ने निर्धारित दो ओवर में 19 रन देखकर तीन विकेट लिए गुलशन कुमार ने 25 रन देखकर तीन विकेट एवं तुषार हिरवानी ने 15 रन देकर 2 विकेट हासिल किया । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार तुषार हिरवानी को दिया गया ।
समाचार सहयोग अमित बादल तिवारी एवं परितोष हंसपाल 
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!