दल्ली राजहरा
शुक्रवार 17 अप्रैल 2026
भोजराम साहू 9893 765541
➡️यस बी आई कियोस्कर संबलपुर (डौंडीलोहारा) का मामला⬅️
एसबीआई कियोस्क सेंटर संबलपुर में गबन, धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को डौण्डीलोहारा पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार। 
👉लोगो के खाता से पैसा ट्रान्सफर कर अंगुठा लगा कर एफ.डी. व आरडी के नाम झुठा आश्‍वासन देकर पैसे गबन कर धोखाधडी के दो आरोपी गिरफ्तार। 
👉गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक्टीवा काले, एक मोटर सायकल होण्डा साइन, नगदी रकम 5,590 रूपये एवं दो नग मोबाईल, एक नग एटीएम कार्ड कुल कीमती लगभग 1,50,000 रूपये जप्त किया गया। 
👉गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया जेल।  
                                  ➡️🔥💥समाचार💥🔥⬅️                               
   संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुरेन्द्र कुमार साहू पिता  ईश्वर लाल साहू उम्र 28 साल निवासी रायपुरा थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद में लिखित आवेदन दे कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2024-25 में आरोपी अमित कुमार निषाद व विरेन्द्र गिरी गोस्वामी निवासी सम्बलपुर एसबीआई कियोस्क सेंटर संचालक के द्वारा वर्ष 2024-25 में अलग-अलग तिथियो में संबलपुर, लोहारा व आसपास के लोगो के खाता से पैसा ट्रान्सफर कर अंगुठा लगा कर एफडी व आरडी एवं नगद पैसे लेकर झुठा आश्वासन देकर लगभग 9,01000/- रूपये लेकर गबन कर धोखाधड़ी किया गया है उनके रिपोर्ट पर थाना डौण्डी लोहारा के अप.क्र. 64/26 धारा 316(5), 318(4), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना दौरान आरोपी अमित कुमार निषाद व विरेन्द्र गिरी गोस्वामी से पूछताछ किया गया, जो घटना दिनांक को ग्रामीण लोगों से अंगूठा लगवाकर पैसे लेकर गबन करना स्वीकार किया है तथा धोखाधड़ी किये पैसे से आरोपी अमित कुमार निषाद द्वारा, एक रियल मी कंपनी का मोबाइल, एक्टीवा काले कलर क्रमांक सीजी 24 व्ही 2869 को एवं नगदी रकम 1910 रूपये, एक नग एटीएम कार्ड को जप्त किया गया है एवं आरोपी विरेन्द्र गिरी गोस्वामी से एक मोटर सायकल होण्डा साइन सीजी 24 आर 5661, एक नग मोबाईल व नगदी रकम 3680 रूपये को जप्त किया गया है।

प्रकरण के विवेचना दौरान पाया गया कि आरोपी अमित कुमार निषाद द्वारा एसबीआई कियोस्क संबलपुर में आने वाले कम पढे-लिखे महिला-पुरूष ग्राहकों से उनसे नगदी रकम लेकर एफडी, आरडी कराने का झूठा आश्वासन देकर पैसे लेकर धोखाधडी, गबन किया है तथा ग्राहक कियोस्क सेंटर में आने पर खाता का बैंलेंस चेक करने या लेन-देन के लिए आने पर बहाना कर अंगूठा लगवाकर खाते से पैसे निकाल लेता था। आरोपी अमित कुमार निषाद एवं आरोपी विरेन्द्र गिरी गोस्वामी के मध्य आपस में खाते में लेन-देन पाया गया है। उक्त आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से दिनांक 16.04.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। 
         कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेष सिंह, प्र.आर. अरविंद यादव, प्र.आर. विरेन्द्र साहू, म.प्र.आर. लिलेष्वरी देवांगन, आरक्षक विनोद अजय, पूनम खरे, धर्मेन्द्र सेन सायबर सेल प्रभारी बालोद सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक संदीप यादव, राहुल मनहरे, आकाष दुबे का योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीः- 
(01) अमित कुमार निषाद पिता नरेश कुमार निषाद, उम्र 30 साल साकिन वार्ड क्रमांक 08, बाजार चौक संबलपुर थाना डौण्डीलोहारा, जिला-बालोद (छ.ग.)    
(02) विरेन्द्र गिरी गोस्वामी पिता स्व. शंभु गिरी गोस्वामी, उम्र 49 साल साकिन वार्ड क्रमांक 02, बस स्टैण्ड  संबलपुर थाना डौण्डीलोहारा, जिला-बालोद (छ.ग.)

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!