दल्ली राजहराशुक्रवार 17 अप्रैल 2026भोजराम साहू 9893 765541 निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल दल्ली राजहरा का शानदार प्रदर्शनकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्टता का परिचय देते हुए 100% परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए।इस वर्ष के प्रमुख सफल विद्यार्थियों में श्रेयांश गुप्ता ने 95.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अक़्शा शेख ने 92.2%, वृद्धि गुप्ता ने 91%तथा सय्यद अहमद हाफिज ने 90.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से दल्लीराजहरा में गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी माध्यम शिक्षा प्रदान कर रहा यह विद्यालय निरंतर बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देता आ रहा है। विद्यालय की सुदृढ़ एवं अनुशासित शिक्षा प्रणाली, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण ही इसकी सफलता का मुख्य आधार है। यही कारण है कि बालोद, डौंडी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में छात्र यहां शिक्षा प्राप्त करने आते हैं।विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर जोसिया मेरी ने बताया कि कोविड के बाद छात्रों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और सही मार्गदर्शन ने इस चुनौती को सफलता में बदल दिया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 100% परिणाम के साथ-साथ विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जबकि कई छात्रों ने 80% से अधिक अंक अर्जित किए।विद्यालय के प्रबंधक सिस्टर सचिता फ्रांसीस, उप प्राचार्या सिस्टर लीना फ्रांसीस एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।Spread the lovePost navigationटी ज्योति (पार्षद ) की मांग पर आत्मानंद विद्यालय में बोर खनन कार्य संपन्न ।