दल्ली राजहरा

मंगलवार 10 दिसंबर 2024

भोज राम साहू 9893765541

विशेष

पत्र में रेलवे भूमि में वार्ड नंबर 25, 26 और 27 में निवासरत लोगों को आवास योजना का लाभ  देने की मांग रखी l

नगर में बेरोजगार स्थानीय युवकों को राजहरा खदान में काम देने की मांग

डिप्टी सीएम के बालोद आगमन पर महतारी सदन की सौगात पर टी ज्योति पार्षद द्वारा दिया गया बधाई व शुभकामना दी है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी व उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जीके प्रयासों से 179 महतारी सदनों की स्वीकृति आदेश जारी किया गया है l उन्होंने बताया है की न्यू इंडिया के विकास प्रक्रिया में महिलाओं के भागीदारी लगातार बढ़ रही है l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की क्षमता प्रदेश के विकास से जुड़ रहा है और ग्राम पंचायत में बना रहे हैं सदन भी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है राज्य भर में निर्माण की घोषणा हेतु टी. ज्योति पार्षद ने छत्तीसगढ़ गृह मंत्री विजय शर्मा जी को पुष्पगुच्छ शाल व श्रीफल देकर ज्ञापन द्वारा हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दिया l

ज्ञापन में लिखा है कि मैं दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद वार्ड क्रमांक 26 की पार्षद हूं और जनता की मांग के अनुरूप विभिन्न कार्यों हेतु आपके समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर रही हूं l रेलवे भूमि में निवासरत लोगों को लगातार रेलवे द्वारा रेलवे क्षेत्र वार्ड 25 ,26 व 27 को नोटिस दिया जाता है उन्हें आवास योजना अंतर्गत व्यवस्थापित किए जाने से गरीबों के सर से छत रहेगी व रेलवे भूमि में निवासरत जनों में आवास योजना अंतर्गत लाभ नहीं मिलने से वार्ड वासी परेशान है l कृप्या वार्डवासियों को आवास योजना अंतर्गत लाभ प्रदान करने की कृपा करें l तथा नगर के बेरोजगार युवाओं को खदान में रोजगार प्रदान किए जाने हेतु भिलाई इस्पात संयंत्र को आदेशित करने की कृपा करें प्राप्त मांगों को जनता के हित को मध्य नजर रखने की पूर्ण करने की कृपा करने की लिए ध्यान केंद्रित किया।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!