दल्ली राजहरागुरुवार 28 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541 जन मुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष महेंद्र गंजीर ने सरकार की विकास नीतियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में विकास के नाम पर सिर्फ जंगलों की बलि चढ़ाई जा रही है। हसदेव जंगल का दिया उदाहरण गंजीर ने कहा कि छत्तीसगढ़ का हसदेव जंगल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। कोयला खदान परियोजनाओं के लिए लाखों पेड़ काटे जा चुके हैं और अभी भी बड़े पैमाने पर कटाई की योजना है। विकास और औद्योगिक परियोजनाओं की आड़ में प्राकृतिक संसाधनों को लगातार खत्म किया जा रहा है।पानी का स्तर 200 फीट से भी नीचे पहुंचा ।उन्होंने चिंता जताई कि सिर्फ जंगल ही नहीं, शहरों-गांवों में हो रहे अंधाधुंध कांक्रीटीकरण से भूजल स्तर खतरनाक तरीके से गिर रहा है। पहले 20-30 फीट पर पानी मिल जाता था, अब 140-150 फीट खोदने पर भी पानी नहीं मिल रहा। 45 डिग्री तापमान, तड़प रहे जीव-जंतु गंजीर ने कहा कि तापमान 45 से 46 डिग्री तक पहुंच गया है। पशु-पक्षी और जंगली जीव गर्मी से तड़प-तड़प कर मर रहे हैं। अगर पर्यावरण से खिलवाड़ नहीं रुका तो आने वाले समय में मानव जीवन भी गंभीर संकट में पड़ जाएगा।शासन से मांग महेंद्र गंजीर ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि मानव जीवन, पशु-पक्षियों और पर्यावरण को बचाने के लिए जंगलों की अंधाधुंध कटाई और विनाशकारी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए। प्रकृति संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।Spread the lovePost navigation” रेल्वे इंस्टिट्यूट ट्रॉफी _2026″: खेलबो राजहरा और शहीद सुदामा क्लब ने दर्ज की जीत, प्रद्युम और विवेक बने मैन ऑफ द मैच । दल्ली राजहरा में अकीदत से मनी ईद उल अजहा: जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज ।