दल्ली राजहराशनिवार 06 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 “शहीद अस्पताल ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस”विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर स्थानीय शहीद अस्पताल द्वारा पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस दिन को दो मुख्य चरणों में मनाया गया, जिसमें नवजातों की माताओं को औषधीय पौधों का वितरण और बंजर भूमि को हरा-भरा बनाने के लिए ‘सीड बम’ का छिड़काव शामिल था।कार्यक्रम की शुरुआत अस्पताल के पी.एन.सी. (Post-Natal Care) वार्ड से हुई। यहाँ आज के दिन डिस्चार्ज होने वाली सभी प्रसूता महिलाओं को अस्पताल की ओर से मुनगा (सहजन) का पौधा भेंट किया गया।इस अवसर पर शहीद अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. जाना सर ने उपस्थित माताओं और उनके परिजनों को मुनगा के चमत्कारी स्वास्थ्य लाभों और पर्यावरण की स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया।उन्होंने बताया: “मुनगा न केवल पर्यावरण को शुद्ध रखता है, बल्कि यह पोषण का एक पावरहाउस है। विशेषकर धात्री माताओं (Breastfeeding Mothers) और शिशुओं के लिए इसके पत्तों और फलियों का सेवन बेहद फायदेमंद है, जो कुपोषण से लड़ने में मदद करता है।”इस कार्यक्रम में अस्पताल की सीनियर सिस्टर्स और स्टाफ मुस्तैद रहे।लाल मैदान में बिखेरी हरियाली की उम्मीद: 1200 ‘सीड बम’ का छिड़कावपर्यावरण दिवस को धरातल पर सार्थक बनाने के लिए अस्पताल की माली भैया और ट्रेनी सिस्टर्स द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए ‘सीड बम’ (मिट्टी के गोलों के भीतर छिपे बीज) का उपयोग किया गया।अस्पताल के कर्मचारियों और टीम ने वार्ड क्रमांक 16 स्थित लाल मैदान के खाली एवं बंजर इलाकों का रुख किया। वहाँ टीम द्वारा लगभग 1000 से 1200 सीड बम फेंके गए। इस अनूठी तकनीक का उद्देश्य यह है कि आगामी मानसूनी बारिश की बूंदें पड़ते ही ये बीज स्वतः अंकुरित हो उठेंगे और आने वाले समय में एक घने वृक्ष का रूप ले सकेंगे।इन प्रजातियों के बनाए गए थे सीड बमवातावरण को शुद्ध करने और जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए इन सीड बमों में स्थानीय और फलदार वृक्षों के बीजों का चयन किया गया था, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: आम और कटहल, सीताफल और अशोक,छीन, हर्रा और बहेड़ा (औषधीय वृक्ष)शहीद अस्पताल की इस अनूठी और दूरदर्शी पहल की स्थानीय नागरिकों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने संदेश दिया कि पर्यावरण को बचाना केवल एक दिन का कर्तव्य नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए।Spread the lovePost navigation“वृक्षारोपण के साथ साथ पेड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित हो तभी सार्थक होगी विश्व पर्यावरण दिवस ।” :— द्रौपती साहू फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर जमीन बिक्री करने वाले आरोपी को किया बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार ।