दल्ली राजहराशनिवार 06 जून 2026भोजराम साहू 9893 76554150 हजार तक लोन, साथ में क्रेडिट कार्ड भी : दल्ली पालिका ने लगाया स्वनिधि महोत्सव, अध्यक्ष तोरण साहू बोले – पटरी से उतरे वेंडर फिर दौड़ेंगे`लोक कल्याण मेले में स्ट्रीट वेंडर्स को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प | CMO सीमा बक्शी ने कहा – `कोविड की मार झेलने वाले अब स्वनिधि से संभलेंगे`ठेले-खोमचे वाले भी आत्मनिर्भर बनें` के संकल्प के साथ नगर पालिका दल्ली राजहरा ने `स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेला` का आयोजन किया। पीएम स्वनिधि योजना के तहत शहरी पथ विक्रेताओं को 15 हजार से 50 हजार तक का लोन और क्रेडिट कार्ड की सुविधा देकर उन्हें फिर से पटरी पर लाने की कवायद शुरू हुई।कोविड ने छीनी रोटी, स्वनिधि देगा पूंजी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बक्शी ने बताया, `कोविड-19 और लॉकडाउन ने पथ विक्रेताओं की कमर तोड़ दी थी। ठेला बंद तो चूल्हा बंद। केंद्र सरकार ने 1 जून 2020 को पीएम स्वनिधि योजना शुरू की ताकि सड़क किनारे धंधा करने वाले भाई-बहन फिर से अपना काम शुरू कर सकें। पहली बार 15 हजार, दूसरी बार 25 हजार और तीसरी बार 50 हजार तक का लोन मिलता है।` सस्ता सामान देने वाले, अब सशक्त बनेंगे नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने कहा, `ये वेंडर शहर की रीढ़ हैं। सब्जी से लेकर चाय तक, सस्ते दाम पर हर सामान ये ही देते हैं। इनका धंधा डूबा तो शहर की रफ्तार रुकी। स्वनिधि योजना इन्हें रोलिंग के लिए पैसा देगी। बैंक में लोन अटके हैं तो उसके लिए शिविर लगा रहे हैं। वार्ड-वार्ड मुनादी कराकर हर वेंडर तक पहुंचेंगे।`लोन के साथ क्रेडिट कार्ड भी, डिजिटल बनेंगे वेंडरउपाध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा कि `महोत्सव सिर्फ लोन तक सीमित नहीं है। जो 50 हजार तक लोन ले चुके हैं उन्हें क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही डिजिटल लेनदेन, प्रोफाइलिंग और `स्वनिधि से समृद्धि` योजना से जोड़ा जाएगा ताकि इनका सामाजिक-आर्थिक उत्थान हो।`बैंकों में लगेंगे विशेष शिविर एसबीआई, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक समेत अन्य बैंकों में लंबित लोन प्रकरणों के लिए पालिका विशेष शिविर लगाएगी। स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल चंद्राकर, सुनील तारम, विपिन बेहरा, जिला समन्वयक विक्रांत साहू समेत पार्षदगण और सैकड़ों स्ट्रीट वेंडर मेले में मौजूद रहे।Spread the lovePost navigationफर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर जमीन बिक्री करने वाले आरोपी को किया बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार । विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय कंगला मांझी महाविद्यालय डौंडी में हुआ वृक्षारोपण..!