दल्ली राजहराशनिवार 06 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 एक पेड़ नहीं, बच्चों की तरह पालें:- राजा राम ताराम संयंत्र परिसर में 5 सरपंचों-जिपं सदस्यों की मौजूदगी में वृक्षारोपण । अगस्त 2026 तक बृहद स्तर पर पेड़ लगाने का संकल्प“खदान से निकलेगा लोहा, जमीन पर उगेगा जीवन” – इस संकल्प के साथ निको माइनिंग कंपनी गिधाली ने विश्व पर्यावरण दिवस पर `ग्रीन मिशन-2026` का आगाज किया। संयंत्र परिसर में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में 200 पौधे रोपकर कंपनी ने अगस्त 2026 तक बृहद वृक्षारोपण का ऐलान किया।`एक पेड़ मां के नाम` से आगे की सोच जिला पंचायत सदस्य राजाराम तारम ने कहा, `सरकार की `एक पेड़ मां के नाम` योजना में अगर हर व्यक्ति एक पौधा भी लगा दे तो धरती स्वर्ग बन जाएगी। निको की ये पहल दूसरी कंपनियों के लिए मिसाल है। खन के साथ संरक्षण भी जरूरी है।` उन्होंने कंपनी प्रबंधन का आभार जताया।लगाना आसान, बचाना मुश्किल : नीलिमा श्याम जिला पंचायत सदस्य नीलिमा श्याम ने चेताया, `हर साल करोड़ों पौधे लगते हैं पर बचते गिनती के हैं। पौधों को बच्चों की तरह पालना होगा। ये सिर्फ पर्यावरण नहीं, इंसान और पशु-पक्षियों के जीवन का सवाल है।` उन्होंने निको के सामाजिक कार्यों की भी सराहना की।” 5 सरपंच, 2 जिपं सदस्य बने गवाह” सहगांव सरपंच भूषण देवांगन, गँजी सरपंच जनक खाण्डे, झरनटोला सरपंच डिकेश गावरे, धुरूवाटोला सरपंच अंजू कोसमे, कुसुमकसा सरपंच वेदबाई पिस्दा और चिपरा सरपंच यश राम राणा की मौजूदगी में वृक्षारोपण हुआ। पूर्व जनपद सदस्य राजाराम तारम भी कार्यक्रम में शामिल हुए।मिशन-2026 टीम तैयारनिदेशक राहुल भगत के निर्देश पर महाप्रबंधक ललित दरवलकर की देखरेख और उपमहाप्रबंधक कुमार राजीव के मार्गदर्शन में ये अभियान चला। सहायक महाप्रबंधक आरपी देवांगन ने कंपनी का पर्यावरण संदेश पढ़ा। सीएसआर अधिकारी कुशल ठाकुर ने संचालन किया। प्रबंधक शंकर साहू, सिविल इंजीनियर शशांक तिवारी समेत पर्यावरण टीम ने योगदान दिया। अंत में स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।Spread the lovePost navigationविश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय कंगला मांझी महाविद्यालय डौंडी में हुआ वृक्षारोपण..! मुड़पार के ग्रामीणों ने 3 साल में श्रमदान से खड़ी की सामुदायिक नर्सरी, बिना सरकारी मदद जंगल बचाने की जिद ।