दल्ली राजहराशुक्रवार 26 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 लौह अयस्क खदानों से शासन को करोड़ों का राजस्व देने वाले दल्ली राजहरा क्षेत्र के नागरिकों को जन आकांक्षाओं के अनुरूप रेल सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। जनहित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को 16 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।16 सूत्रीय मांगें इस प्रकार हैं:अ. रेलवे क्षेत्र के रहवासियों व आधारभूत संरचना से जुड़ी मांगें:1. रहवासियों को स्थायी किया जाए: रेलवे क्षेत्र में 40 वर्षों से बसी झुग्गी-झोपड़ी बस्ती व व्यवसायियों को बार-बार नोटिस देकर उजाड़ा न जाए। रियायती दर पर टैक्स लेकर इन्हें स्थायी रूप से बसाने की व्यवस्था की जाए।2. जर्जर सड़कों का निर्माण: रेलवे क्षेत्र की अधिकतर सड़कें जर्जर हैं। बरसात पूर्व इनका निर्माण कराया जाए ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।3. रेल्वे कॉलोनी के शेड का मरम्मत: रेल्वे कॉलोनी के सभी शेड का मरम्मत कर डामरीकरण किया जाए।4. कंटीले तार हटाए जाएं: वार्ड क्र. 21 में बैरक से लगे हुए कंटीले तार को हटाया जाए। दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।5. रेलवे अंडर ब्रिज RUB का निर्माण: रेलवे फाटक बंद रहने पर छात्रों, मरीजों, किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। संबंधित फाटक का सर्वे कराकर RUB की स्वीकृति दी जाए।ब. रेल संचालन व यात्री सुविधाओं से जुड़ी मांगें:6. दोहरीकरण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो: दल्ली राजहरा से दुर्ग तक रेल लाइन का दोहरीकरण कार्य शीघ्र आरम्भ किया जाए।7. ताड़ोकी-रायपुर डेमू ट्रेन का प्रतिदिन संचालन: सप्ताह में 3 दिन चलने वाली ट्रेन को सप्ताह के सभी दिन चलाया जाए एवं इसमें 1 एसी कोच लगाया जाए।8. तारसा लोकल का विस्तार: दुर्ग-इतवारी तारसा लोकल ट्रेन को दल्ली राजहरा से चलाया जाए। इससे बालोद व बस्तर के मरीजों को इलाज के लिए नागपुर जाने में सुविधा होगी।9. हसदेव लोकल का विस्तार: कोरबा से रायपुर तक चलने वाली हसदेव लोकल ट्रेन को दल्ली राजहरा तक चलाया जाए, जिससे बिलासपुर तक सीधी सुविधा मिले।10. दुर्ग-नागपुर लोकल का विस्तार: दुर्ग से नागपुर तक चलने वाली लोकल गाड़ी को दल्ली राजहरा से नागपुर तक चलाया जाए।11. वाशिंग लाइन का निर्माण: स्टेशन में वाशिंग लाइन का निर्माण किया जाए, जिससे दल्ली राजहरा को टर्मिनल के रूप में विकसित किया जा सके।12. बस्तर के लिए सीधी ट्रेन: बस्तर को जोड़ने के लिए इसी रूट से नई वंदे भारत ट्रेन चलाई जाए।13. यात्री सुविधाएं: गर्मी में दुर्ग-रायपुर की तर्ज पर दल्ली स्टेशन पर पानी का फव्वारा चलाया जाए।14. रिजर्वेशन काउंटर का समय बढ़े: काउंटर का समय सुबह 04 बजे से शाम 06 बजे तक किया जाए व 1 अतिरिक्त तत्काल काउंटर खोला जाए।15. कुसुमकसा में ओवर ब्रिज: वार्ड क्र. 26 कुसुमकसा के पास ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाए।16. ई-वेन की व्यवस्था: बुजुर्ग व दिव्यांग यात्रियों की सुविधा हेतु स्टेशन पर विद्युत चालित वेन की व्यवस्था की जाए।अध्यक्ष श्री साहू ने अंतागढ़ से रायपुर तक चलने वाली डेमू ट्रेन में 4 अतिरिक्त कोच बढ़ाने के लिए रेलवे प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ये सभी मांगे क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ज्ञापन देने के समय नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू पी आई सी मेंबर भूपेंद्र श्रीनिवास वार्ड पार्षद की ज्योति एवं भूपेंद्र डहरवार उपस्थित थे ।Spread the lovePost navigationपार्षद टी ज्योति ने रेलवे कॉलोनी के लंबित विकास कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई । जीएम तरुण प्रकाश के निर्देश पर कुसुमकसा रेल्वे स्टेशन में जल्द शुरू होगा आरक्षण काउंटर ।