दल्ली राजहरा
शनिवार 04 जुलाई 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

विकासखंड स्तरीय फुटबॉल चयन प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को चिखली खेल मैदान में हुआ। इस प्रतियोगिता में जे एस ठाकुर की अध्यक्षता और मंजुला यदु की विशेष उपस्थिति रही। सहायक खेल संयोजक चंद्रशेखर पवार ने बताया कि डौंडी ब्लॉक के 100 बच्चों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। पूरे दिन मैदान में बच्चों का उत्साह देखने लायक था।

खेल अधिकारी जे एस ठाकुर ने बताया कि इस चयन में बालक और बालिका वर्ग के 14, 17 और 19 वर्ष आयु समूह के खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित बच्चे अब जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता में डौंडी ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। बालिकाओं का जिला स्तरीय चयन 06 जुलाई को चिखली मैदान में और बालकों का चयन 10 जुलाई 2026 को बालोद के कॉलेज मैदान में होगा। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। सभी खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में मैच रेफरी चंद्रशेखर पवार, चयनकर्ता श्रवण साहु, मंजुला यदु, हरबंश कौर और टमिन साहू का सहयोग रहा। सभी कोच और ग्रामीणों ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!