दल्ली राजहरा शनिवार 18 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 व्यवहार न्यायालय दल्लीराजहरा की खंडपीठ क्रमांक-07 में शनिवार को आयोजित विशेष लोक अदालत में परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के 4 प्रकरणों का आपसी सुलह से निराकरण किया गया। पक्षकारों को कुल 7 लाख 88 हजार 506 रुपये का भुगतान कराकर वर्षों से चले आ रहे विवादों का पटाक्षेप हुआ।
पीठासीन अधिकारी श्रीमती श्रद्धा सिंह श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश, दल्लीराजहरा की अध्यक्षता में लगी पीठ ने कुल 8 प्रकरणों में सुनवाई की। सदस्य अधिवक्ता श्री राकेश द्विवेदी एवं श्री मनोज प्रताप सिंह के सहयोग से 4 मामलों में राजीनामा संभव हो सका।

समय और पैसे दोनों की बचत
कोर्ट ने बताया कि चेक बाउंस के ये मामले वर्षों से लंबित थे। लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को न केवल त्वरित न्याय मिला, बल्कि वकील और कोर्ट के चक्कर लगाने में होने वाले समय और खर्च की भी बचत हुई।
इस सफल आयोजन में अधिवक्ता श्री पवन कुमार गोयल, श्रीमती हिंमानी पाण्डेय, श्री जगेन्द्र भारद्वाज, श्री लोकेन्द्र भुआर्य, श्री सुनील नंदी एवं न्यायालयीन कर्मचारी श्री मनीष कुमार दर्रो, श्री राजपाल साहू, श्री खेमराज साहू, श्री मणिशंकर देशमुख, श्रीमती कमलेश्वरी गांवरे, श्री हरिश सोनकर का विशेष योगदान रहा।
न्यायालय ने कहा कि लोक अदालत आपसी सौहार्द से विवाद निपटाने का सबसे बेहतर मंच है।
रिपोर्ट: हमारा दल्ली राजहरा निष्पक्ष समाचार चैनल
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!