दल्ली राजहराबुधवर 8 जनवरी 2025भोज राम साहू 9893765541” लौह नगरी दल्ली राजहरा में कल वर्ष 2024 की विदाई और और नए वर्ष 2025 की स्वागत बड़े धूमधाम से मनाया गया l इस अवसर पर दल्ली राजहरा की दो महान शक्ति का शुभकामना संदेश आपके सामने है lमातृशक्ति डॉक्टर शिरोमणि माथुर का नये वर्ष पर राजहरा वासियों के लिए संदेश !” डॉ शिरोमणि माथुर नव वर्ष–2025 पर अपनी संदेश में युवाओं को नशा पान से दूर रहने के लिए आग्रह करते हुए कहीकि जिस खुशी को मनाने के लिये हमें यह नशा पान करते हैं उससे भी सच्ची खुशी नही मिल पाती और कई बार परिणाम उल्टा होकर लड़ाई झगडे, विवाद में बदल जाता है। नशा बीमारियां भी लाता है। अत: एक ही निवेदन है कि नये वर्ष में हम नशापान का विरोध करें और अपनी आने वाली पीढ़ियों को नशामुक्तं समाज दे l फिर देखिये कितनी खुशियाँ मिलेगी पैसा भी बचेंगे जब लोगों के घरो में खुशहाली आयेगी l तब देखना समाज में लड़ाई झगड़ा कम होने लगेंगे l सरकारी अमले को भी राहत मिलेगी l हमें एक संकल्प लेना है नशा मुक्त समाज का l हम निरंतर विकास की ओर बढ़ रहे है और विकास की गति तभी बढेगी जब हम जागरुक होंगे l उसके लिये जरूरी अपने काम के प्रति लगन और एक अच्छा परिवेश, वह हमे मिलता है lबस इतना ही! मेरी ओर से अनन्त शुभ कामनायें है। पूरा विश्व निरोगी, सुखी और उर्मण, उत्साह में सरोबार रहे।सिटिजन क्लब राजहरा में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में नव वर्ष पर मुख्य महाप्रबंधक आईओसी राजहरा आर बी गहरवार ने नव वर्ष पर अपने संदेश में कहा कि आप सभी का परिवार निरोगी हो , सुखमय हो ! मुझे उम्मीद है की आने वाला नया वर्ष हमारे है आइओसी राजहरा के लिए सुखद रहेगा , सुखमय रहेगा हम शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को पूरा करते हुए उत्पादन में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे l तथा भिलाई स्टील प्लांट का नाम रोशन करेंगे ! अनंत शुभकामनाओं के साथ नए वर्ष की आपको हार्दिक शुभकामनाएं !Spread the lovePost navigationआंध्र समिति ग्रुप दल्ली राजहरा द्वारा स्वर्गीय गणेश शर्मा स्मृति में पांच दिवसीय फाइव ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में आंध्र समिति टाइटन विजय l “सेवा को मिला सम्मान !” आईओसी राजहरा लौह अयस्क खदान समूह में सेवानृत्य होने वाले 7 कर्मचारियों का कार्मिक विभाग ने किया सम्मान l”