दल्ली राजहराशुक्रवार 3 जनवरी 2025भोजराम साहू 9893 765541राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल दल्ली राजहरा के 15 खिलाड़ी शामिल होंगे lकिक बॉक्सिंग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 3 से 5 जनवरी 2025 रायगढ़ जिंदल स्टील में संपन्न होगी l राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए दल्ली राजहरा के खिलाड़ी आज रायगढ़ के लिये रवाना होंगे l कोच लखन लाल साहू ने बताया कि हमारे खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे l हमें पूरी उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करेंगे एवं दल्ली राजहरा का नाम रोशन करते हुए पदक अपने नाम करेंगे l इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के नाम है आदित्य देव, ट्विंकल, प्रफुल्ल, नेहा , अभिनव शर्मा, इशांत , आरव हर्षदीप साहू , हर्ष देवांगन , आयुष यादव , सोनम साहू जिया जायसवाल , पल्लवी साहू , सिमरन सिंह , नैतिक कुकरेजा ,ये सभी खिलाड़ी आज 3 जनवरी को साउथ बिहार एक्सप्रेस से रायगढ़ के रवानाहोंगे lकोच लखन कुमार साहू ने आगे बताया कि किक बॉक्सिंग भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त खेलों की सूची में शामिल है l इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या सिस्टर जोसिया मेरी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी ।Spread the lovePost navigationराजहरा माइंस अस्पताल में मुख्य चिकित्सालय पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र भिलाई सेक्टर 9 से आए हुए डॉक्टरों की टीम के सहयोग से नव वर्ष पर 1 जनवरी 2025 को पर सातवीं बार चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ l एन. आकांक्षा ने “रस बनारस” के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में कथक में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ” कृष्ण कली अंतरराष्ट्रीय सम्मान” प्राप्त कर किया छत्तीसगढ़ का नाम रोशन l