माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा जिला बालोद में विकास कार्यों की भूमि पूजन, लोकार्पण एवं हितग्रही सम्मान कार्यक्रम का होगा कल आयोजन , जिला अध्यक्ष के द्वारा प्रेस वार्ता में कहा l

दल्ली राजहरा
मंगलवार 7 जनवरी 2025
भोज राम साहू 9893765541
नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के बालोद जिला आगमन पर तैयारी के संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित की गई थी l जिसमें पत्रकार वार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी कमल पंपालिया, राकेश छोटू यादव भी मौजूद रहे।
तय कार्यक्रम के तहत कल 8 जनवरी को बालोद के जुगेरा हाई स्कूल में सभा लेंगे l मुख्यमंत्री, जिला बालोद में 140 करोड़ के 114 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे l
पत्रकार वार्ता में जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने जानकारी दी तथा पत्रकारों ने भी सभा स्थल की तैयारी से रुबरू हुए l छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जनवरी को बालोद के विभिन्न विकासखंडों में 140.83 करोड रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रमो में भी शामिल होंगे। पत्रकार वार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन दोपहर 12 बजे बालोद में हो रहा है। वे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में शासन के हितग्राही पेंशनधारियों को कंबल का वितरण भी करेंगे। इसका वितरण शहर मंडल द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री भाजपा कार्यालय का लोकार्पण भी करेंगे।
यहां पर विशाल मंच बनाया जा रहा है। साथ ही लोगों के बैठने की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है। भूमि पूजन में 77.99 करोड़ रुपए के 76 कार्य शामिल किए गए हैं। वहीं लोकार्पण में 62.83 करोड रुपए के 38 कार्य शामिल किए गए हैं। इस तरह कुल 114 कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन मुख्यमंत्री के द्वारा होगा।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने दल्ली राजहरा में नगर पालिका चुनाव में अब तक भारतीय जनता पार्टी की नगर पालिका अध्यक्ष क्यों नहीं बन पाई आपका क्या प्रयास रहेगा कि दल्ली राजहरा में भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बने हैं …?
तब उन्होंने कहा दल्ली राजहरा में हम लोग पूरी तैयारी से हैं l विधानसभा लोकसभा चुनाव में हमारा वहां बहुमत रहा है l इस बार हम लोग दल्ली राजहरा में भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष अवश्य बनाएंगे l हमारी पूरी कार्यकर्ता एकजुट है l इसका फायदा हमें अवश्य मिलेगा l
आज सिटी प्रेस क्लब बालोद के अध्यक्ष टीकम पिपरिया के नेतृत्व में सिटी प्रेस क्लब के जिले के सभी पदाधिकारी के द्वारा नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख का पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया गया l