दल्ली राजहरा गुरुवार 01 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य जयदीप गुप्ता के जन्मदिन के अवसर पर एक अनूठी पहल देखने को मिली। पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू और टिकेश्वर साहू ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश देते हुए उन्हें चीकू का पौधा भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को केवल बधाई और उत्सव तक सीमित नहीं रखना चाहिए। यदि ऐसे मौकों को पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जाए तो यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश बनता है। एक पौधा प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण की सुरक्षा हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जन्मदिन, विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों में पौधे भेंट करने की परंपरा को बढ़ावा देकर समाज में हरित चेतना को मजबूत किया जा सकता है। जन्मदिन के इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा स्वाधीन जैन, वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद तरुण साहू और वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद बीरेन्द्र साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने जयदीप गुप्ता को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और सफल जीवन की कामना की। चीकू का पौधा प्राप्त करने के बाद जयदीप गुप्ता ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि “यह पौधा मेरे जीवन का एक यादगार और अनमोल उपहार है। मैं इस पौधे की पूरी देखभाल करूंगा और इसे बड़ा कर इसका फल आप सभी को जरूर खिलाऊंगा।” अंत में स्वाधीन जैन और टिकेश्वर साहू ने कहा कि जन्मदिन पर पौधा भेंट करना केवल एक उपहार नहीं, बल्कि प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के नाम एक सकारात्मक संकल्प है। —वेबसाइट hamaradallirajhara.inSpread the lovePost navigationदल्ली राजहरा में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और दीप प्रज्वलन । दल्ली राजहरा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई शहीद -ए -आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती ।