दल्ली राजहरा सोमवार 19 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

लोडिंग सायडिंग मां अंबे की स्थापना का 53 वॉ वर्ष 

सम्पन्न हुई नौ कन्या पूजा,

 

जमीन पर ना पड़े मां का पैर इसलिए लेट गए श्रद्धालु,

 

21 अक्टूबर को होगा पटपर झांकी का आयोजन 

 

दल्ली राजहरा के लोडिंग सायडींग के नाम से प्रसिद्ध वार्ड नंबर 20 गांधी चौक का दुर्गा उत्सव अनोखी परंपरा का निर्वहन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है जो की कौतूहल का विषय रहता है l पूरे बालोद जिले में शायद यह पहला जगह होगा जहां नौ कन्या के प्रति इतनी श्रद्धा और आस्था दिखाई देती है ।

 

 

आज लोडिंग साइडिंग में सार्वजनिक दुर्गा एवं दशहरा उत्सव समिति के द्वारा आयोजन का 53 वॉ वर्ष मनाया जा रहा है यह आयोजन अपने आप में ही महत्व रखता है क्योंकि दल्ली राजहरा का सर्वप्रथम दशहरा उत्सव यही गांधी चौक से ही प्रारंभ हुआ था ।
 नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतिराम कोसमा समिति के अध्यक्ष रूप लाल साहू समिति का सदस्यों के द्वारा गांधी चौक मां चंडी मंदिर से नव कन्या एवं भैरव बाबा का विधि विधान से पूजा अर्चना कर उन्हें नौ कन्या पूजा के लिए  सम्मान  के साथ गांधी चौक स्थित मंच पर ले जाने के लिए पहुंचे थे ।
जहां पूर्व की भांति इस बार भी श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा भक्ति दिखाई और मां दुर्गा के मां दुर्गा के नौ स्वरूप नौ कन्या के पैर जमीन पर ना पड़े इसलिए सभी एक के बाद एक जमीन पर लेते गए भैरव बाबा के पीछे नौ कन्या भी गंतव्य स्थल पर श्रद्धालुओं के ऊपर पैर रखकर चल रहे थे । जिनका अगवानी भागवत ध्वज के द्वारा किया जा रहा था जहां  महिलाओं एवं पुरुषों के द्वारा माता सेवा के गीत गा  रहे थे जो एक अलग ही माहौल उत्पन्न कर रहे थे ।
सभी श्रद्धालुओं के द्वारा  नौ कन्या स्वरूप माता को लेकर लोडिंग सायडिंग  स्थित मां दुर्गा पंडाल मंच तक ले जाया गया । जहां उन्हे सम्मान सहित आसन ग्रहण करवा कर सभी अतिथियों एवं कमेटी के सदस्यों के द्वारा मां के चरण जल  एवं दूध से धूलवाए गए उसके बाद माता के स्वागत एवं पूजा अर्चना कर नगर के सुख समृद्धि  की आशीर्वाद मांगा गया । 
नौ कन्या पूजन के समय एक बात देखने को मिली एक छोटी सी बालिका नौ कन्या को प्रणाम कर आशीर्वाद मांग रही थी ।

जहां देने वाले भी कन्या के रूप में  छोटी बालिका थी और मांगने वाले भी छोटी बालिका थी यह एक नजारा था जहां भक्त और भगवान दोनों का रूप में कन्या नजर आई जो की अद्भुत मेल था ।

 

 

नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने आयोजन समिति को बेहतरीन आयोजन के लिए धन्यवाद दिया सभी ने कहा कि मां की लीला अपरंपार है जिसका बखान करना मुश्किल है। कन्या पूजा के बाद हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

आयोजन समिति के अध्यक्ष रूपलाल साहु ने बताया कि आगामी 21 अक्टूबर 2026 दिन बुधवार को संध्या 7:00 बजे रंगीन आतिशबाजी के साथ रावण दहन का कार्यक्रम होगा तथा रात्रि 10:00 बजे से दाई के दुलरवा जस गीत पटपर झांकी का आयोजन सार्वजनिक दुर्गा उत्सव एवं दशहरा उत्सव समिति गांधी चौक वार्ड क्रमांक 20 के तत्वाधान में स्थानीय घोड़ा मंदिर के मैदान में संपन्न होगा आयोजन समिति के द्वारा नगर एवं आसपास के सभी भक्तजनों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है ।

आयोजक समिति इस प्रकार से हैं ।
अध्यक्ष रूपलाल साहू,उपाध्यक्ष डी. आर. भण्डारी ,सचिव बी.डी. मानिकपुरी ,कोषाध्यक्षटोमन विनायक , नरेन्द्र ठाकुर , घनश्याम साहू,संरक्षक रामजी ठाकुर , सुखित खरे , सुनील दा , रोशन पटेल , पुरन पुसरिया,सलाहकार राजेन्द्र निषाद , गौरीशंकर गुप्ता , दीपक भगत , रोहित साहू , प्रधान सिंह कॉरैटी , नवीन साहू, अशोक साह ,उमेद साहू, भुवनेश्वर देवांगन एवं समस्त युवा एवं महिला सदस्यगण l

 

 

 

कार्यक्रम के कुछ यादगार पल

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!