दल्ली राजहरा बुधवार 21 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक छोटे से गांव नर्राटोला ने फिर कमाल कर दिया है शासकीय हाई स्कूल नर्राटोला के कक्षा 10वीं के छात्र गेमन भुआर्य का चयन 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 के लिए हुआ है।गेमन अंडर-19 आयु वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग की टीम का प्रतिनिधित्व करेगा। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक सरगुजा संभाग में आयोजित होगी।दोहरी प्रतिभा का धनी है गेमन रानी दुर्गावती फुटबॉल क्लब चिखली के सचिव व कोच चंद्रशेखर पवार ने बताया कि गेमन अपनी टीम में हाफ के साथ-साथ शानदार गोलकीपिंग भी करता है। उसकी इसी ऑलराउंडर प्रतिभा के कारण उसका चयन हुआ है।पूरे जिले में खुशी की लहर गेमन के चयन की खबर से पूरे क्षेत्र में हर्ष है। जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष सौरभ दुनिया, जिला शिक्षा अधिकारी दीपक दुबे, जिला खेल अधिकारी सपन जेना, संकुल प्राचार्य विनीता सैनी, BEO प्रवीण चतुर्वेदी, BSO जे.एस. ठाकुर, सरपंच हिंछा राम चिराम, प्राचार्य हरनारायण साहू समेत सभी ग्रामीणजनों और क्लब के खिलाड़ियों ने गेमन को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। हमारा दल्ली राजहरा निष्पक्ष समाचार चैनल की ओर से होनहार खिलाड़ी गेमन को उज्ज्वल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं!Spread the lovePost navigationनवदुर्गा उत्सव समिति, गणेश चौक पंडर का अनोखा आयोजन: 100 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, स्कूली बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन । दल्ली राजहरा की शान: शहीद नियोगी की शुरू की गई 51 साल पुरानी परंपरा, श्रमिक समिति ने किया भव्य रावण दहन ।