दल्ली राजहरा शनिवार 31 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि तथा देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस जनों ने दोनों महान विभूतियों के छायाचित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने दोनों नेताओं के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश के विकास, एकता और अखंडता के लिए दोनों नेताओं ने जो ऐतिहासिक कार्य किए, वो आज भी हर भारतीय को प्रेरित करते हैं।

 

रतिराम कोसमा ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी जी आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। देश को राजनीतिक एवं सामरिक रूप से सशक्त बनाने में उनके साहसिक निर्णयों और दृढ़ नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राष्ट्रहित में उनके द्वारा किए गए कार्य और उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा विभिन्न रियासतों का भारत में विलय कराने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका दृढ़ संकल्प, राष्ट्र के प्रति समर्पण और संगठन क्षमता सदैव देश के लिए प्रेरणादायी रहेगी।

 

इस अवसर पर दोनों महान नेताओं के आदर्शों को आत्मसात करने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया गया।

 

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतिराम कोसमा, रवि जायसवाल, विवेक मसीह, कृष्णा यादव, अनूप कुमार बाम्बेश्वर, महेन्द्र अप्पू जगदीश श्रीवास, जय प्रकाश यादव, विजय जोगदंड, प्रदीप बबलू, पार्षद प्राची सिंहा, सुमरित उर्वसा एवं हिमेश उर्वसा सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!