दल्ली राजहरा बुधवार 04 नवंबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली है। हर वर्ग खुशियां मनाने की तैयारी में लग जाता है। लोग घरों की सफाई, रंगाई-पुताई करवाते हैं, मजदूरों को काम मिलता है, उनके हाथ में पैसा आता है, जिससे वो अपने और अपने परिवार ,बच्चों के लिए कपड़े, मिठाई, पटाखे खरीदकर खुशियां मनाते हैं।इन सब से दूर एक वर्ग है, जिसे हम कुम्हार कहते हैं। वर्षों से मिट्टी के दिए, करसा, मटका बनाकर बेचते हैं। उसी आमदनी से अपने परिवार के साथ खुशियां बांटते हैं। आज दल्ली राजहरा के बाजार में देखा तो उनके दिए बिक नहीं रहे थे। कहीं मायूस बैठे थे, तो कहीं एक-दो खरीदार आ रहे थे।कुम्हार पसरा में बरसों से डौंडी के कुम्हार मिट्टी के दिए बेचने आते हैं। एक बुजुर्ग कुम्हार ने बताया – तीन-चार दिनों से बिक्री ही नहीं हो रही है, उम्मीद है शनिवार से बिक्री बढ़ेगी। एक आस है, सामान बिके और कुछ पैसा हो, ताकि परिवार के साथ खुशियां बांट सकें।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261104-WA0035.mp4उनके मायूस चेहरे को देखकर ऐसा लगा, मानो वो कह रहे हों – बनाकर दिए मिट्टी के, जरा सी आस पाली है, मेरी मेहनत खरीदो, मेरे घर भी दिवाली है। ऑनलाइन के चक्कर में हम भूल जाते हैं कि हमारी छोटी सी खरीदारी से कितने लोगों का भला होता है। दीपावली में मात्र 5 दिन बचे हैं, फिर भी बाजारों में वो रौनक नहीं है। एक तो उजड़ता हुआ शहर दल्ली राजहरा, जनसंख्या की कमी, ऊपर से मौसम की मार, तूफान के कारण पानी गिरने से ग्राहकों में कमी आ रही है।क्या करें ?मिट्टी के दिए खरीदें – इस दिवाली चीनी लाइट्स या रेडीमेड मोम के दीयों के बजाय स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दिए जरूर खरीदें। मेहनत का सम्मान करें – उनकी कला और परिश्रम का सही दाम दें, ताकि उनके घर में भी खुशियों का दीया जल सके। कुम्हार पसरा में बिक रहे दिए ऑनलाइन से भी कम दामों पर हैं। अधिकतर कुम्हार ₹20 प्रति दर्जन की दर पर दिए दे रहे हैं, कहीं-कहीं ₹20 में 14 दिए भी दे रहे हैं। शानदार सजावटी मटका मात्र ₹151 में है, जो ऑनलाइन से भी सस्ता है।हमारा दल्ली राजहरा निष्पक्ष समाचार चैनल की ओर से निवेदन है – एक बार जरूर इन मेहनतकशों का सम्मान करें, ऑनलाइन को दरकिनार कर कुम्हार से दिए खरीदें।इस दिवाली अपने घर के साथ-साथ दूसरों के घर भी खुशियां और दिए जलाएं!! Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा के गौ सेवक अमर लालवानी का छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में भव्य सम्मान ।