दल्ली राजहरा शनिवार 2026 भोजराम साहू 9893 765541 देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नगर के कांग्रेसजनों ने नेहरू जी के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आजादी के समय भारत की औद्योगिक स्थिति बेहद कमजोर थी। उस दौर में नेहरू जी ने देश को औद्योगीकरण और आधुनिक विकास की राह पर आगे बढ़ाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने बड़े-बड़े सार्वजनिक उपक्रमों, इस्पात संयंत्रों, बांधों, वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना को प्राथमिकता दी और भारत की मजबूत औद्योगिक नींव रखी। नेहरू जी की दूरदर्शी विदेश नीति, कृषि विकास की योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना ने देश को नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई।कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रति राम कोसमा, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष काशीराम निषाद, पूर्व उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, के. ईश्वर राव, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, श्रीनिवास राव, विजय जोगदंड, अजय छाजेड़, प्रदीप बाबलू, बंटी नोन्हारे, विवेक मसीह, मोहन शर्मा, प्रमोद चौधरी, जोगेंद्र ठाकुर, प्रशांत बोकड़े, महिंद्रन अप्पू, दिलीप ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।Spread the lovePost navigation“युवक-युवती परिचय सम्मेलन वर-वधू तलाश की दिशा में मील का पत्थर..!” : शीतल साहू ( अध्यक्ष तहसील साहू संघ राजहरा) गांधी विद्या मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों ने फैंसी ड्रेस, गीत और कविता से जीता दिल ।