छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

शादी समारोह में दुल्हन दुल्हन ने दिया वन्य प्राणी संरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

दल्ली राजहरा

शुक्रवर 24 जनवरी 2025

भोजरम भोजराम 9893 765541

 

बालोद जिले के दल्लीराजहरा निवासी पर्यावरण प्रेमी ग्रीन कमांडो विरेन्द्र सिंह के भांजे जैनेन्द्र सिंह ने अपने मामा विरेन्द्र सिंह से प्रेरित होकर वर जैनेन्द्र सिंह और वधू पुष्पा सिंह ने अपने विवाह में वन्य प्राणी संरक्षण और वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

हमारे देश में वन्य प्राणियों की संख्या में कमी आ रही है, जो कि एक गंभीर समस्या है। इस समस्या के समाधान के लिए हमारे देश में वन्य प्राणी संरक्षण जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत लोगों को वन्य प्राणियों के महत्व और उनके संरक्षण के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा, लोगों को वन्य प्राणियों के संरक्षण में अपनी भूमिका के बारे में भी बताया जाएगा।

ग्रीन कमांडो विरेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि लोग वन्य प्राणियों के प्रति जागरूक हों और उनके संरक्षण में अपना योगदान दें। हमें उम्मीद है कि इस अभियान के माध्यम से हम वन्य प्राणियों की संख्या में वृद्धि कर सकते हैं और उनके संरक्षण में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

वर जैनेन्द्र सिंह और वधू पुष्पा सिंह ने इस अभियान में आम लोगों को भी सहयोग और समर्थन आवश्यक होना चाहिएहै। आइए हम मिलकर वन्य प्राणियों के संरक्षण में अपना योगदान दें और उनकी संख्या में वृद्धि करने में सफलता प्राप्त करें।

इस अवसर पर प्रदीप साहू, यशवंत कुमार टंडन राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक राष्ट्रीय सेवा योजना चेतन सिन्हा, बिट्टू सिंह, डॉ जाना शैवाला , जनकलाल ठाकुर पूर्व विधायक अंजली चौहान छत्तीसगढ़ फिल्म अभिनेत्री, शिवांश सिंह, प्रकृति सिंह, डॉ शिब्या सिंह आदि उपस्थित थे।

 

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!