दल्ली राजहरा

शुक्रवार 25 जनवरी 2025

भोजराम साहू 98937 65541

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) के दुलकी एवं कलवर लौह अयस्क खदान में 24 जनवरी को “चालीसवें वार्षिक खान सुरक्षा समारोह (बिलासपुर क्षेत्र -2) का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर निरीक्षण दल के संयोजक सहायक महाप्रबंधक (जी पी आई एल ) श्री हेमंत आर उपाते , सुरक्षा अधिकारी (जे एस पी एल ) श्री प्रमोद कुमार , वरिष्ट इंजीनियर (परसवानी लाईम स्टोन खान ) श्री भानु मिश्रा, कर्मकार निरीक्षक (श्री सीमेंट ) श्री मुकेश गुप्ता का स्वागत दुलकी एवं कलवर खदान के महाप्रबंधक अरुण कुमार एवं प्रवीण कुमार राय (खान प्रबंधक कलवर ), मनीष जायसवाल (खान प्रबंधक दुलकी) द्वारा किया गया।

 

निरीक्षण दल के सदस्यों ने दोनो खदान का निरीक्षण किया और कार्यक्रम का अवलोकन किया। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए प्रवीण कुमार राय (खान प्रबंधक कलवर ), मनीष जायसवाल (खान प्रबंधक दुलकी) के मार्गदर्शन में दुलकी एवं कलवर खदान के वरिष्ट प्रबंधक राकेश ठाकुर, कपिल नायडू ,सी एस राव ,दिव्य प्रकाश,ईश्वर चन्द्र राना,अमित कुमार, दिनेश, अशोक, सोमरा, जामदार और चंदू लाल मुर्मू ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन टक्कन सिंग कोरचे के द्वारा किया गया |

प्रवीण कुमार राय (खान प्रबंधक कलवर ) द्वारा स्वागत भाषण दिया गया इस अवसर पर कलवर एवं दुलकी के स्कूलों द्वारा चित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया जिसे निरीक्षण दल के सदस्यों के द्वारा अवलोकन किया गया एवं पुरस्कृत भी किया गया इस कार्यक्रम में निरीक्षण दल के सदस्य द्वारा सुरक्षा के प्रति सभी कार्मिको को अवगत कराया |

 

तत्पश्चात श्री पार्कर (श्रम कल्याण अधिकारी) एवं जैन सिंह द्वारा सुरक्षा कविता भी सुनाया गया है इसके पश्चात कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का समापन मनीष जायसवाल (खान प्रबंधक दुलकी) के द्वारा सुरक्षा संदेश देकर किया गया |इस कार्यक्रम ने दुलकी एवं कलवर खदान के सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प और प्रयासों को उजागर किया, और सभी उपस्थित जनों के लिए यह एक प्रेरणादायक आयोजन था।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!