दल्ली राजहरा

शनिवार 25 जनवरी 2025

भोजराम साहू 98937 65541

भारतीय इस्पात प्राधिकरण -सेल की स्थापना दिवस के अवसर पर क्रीड़ा एवं मनोरंजन परिषद लौह अयस्क समूह राजहरा के द्वारा दिनांक जनवरी (शुक्रवार )को लाइट एंड साउंड कार्यक्रम का आयोजन पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम राजहरा में संध्या 6.30 किया गया l इस कार्यक्रम में लेजर लाइट के साथ भारत के प्राचीन इतिहास को दिखाया गया l

लाइट एंड साउंड शो में भारत के प्राचीन इतिहास महाभारत काल से अब तक जिसमें वासुदेव श्री कृष्ण ने महाभारत काल में कर्म ही धर्म है की शिक्षा देते हुऎ कर्म के सिध्दांत दिया था l भगवान श्री कृष्ण ने कर्म ही धर्म है का शिक्षा दिया था l भगवान श्री कृष्ण के कर्म ही धर्म है की शिक्षा से प्रेरणा लेकर भिलाई इस्पात सयंत्र ने आगे चलकर भारत के नव निर्माण के लिए अपने आप को तैयार किया l वो महाभारत काल था , यह नवभारत है l भारत के निर्माण में भिलाई इस्पात संयंत्र का जो योगदन है उसको इस लेजर लाइट एंड साउंड सो शो के माध्यम से दिखाया गया l

 

भिलाई इस्पात संयंत्र से निकलने वाले लौह निर्मित सामानों का आज राष्ट्र के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर क्षेत्र में मांग है l सेना से लेकर रेल्वे हर क्षेत्र में भिलाई इस्पात संयंत्र से निकलने वाले उत्पादन सर्वोच्च श्रेणी में गिना जाता है l ” भिलाई देश की शान है तो राजहरा भिलाई की जान है, तो राजहरा भिलाई की जान है l” राजहरा के कारण भिलाई और भिलाई के कारण नया भारत का निर्माण को दिखाया गया l

लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से डौंडी लोहारा क्षेत्र में पूर्व में एक जाति हुआ करता था अगरिया वे लोग पहले पहाड़ों से लोहा निकाल कर हाथ भट्टी में तपाकर लोहा के समान बनाकर बेचते थे l उस तकनीक को ईस कहानी के माध्यम से जोड़कर लाइट एंड साउंड शो में दिखाया गया l दल्ली राजहरा के खदान से लौह अयस्क को कैसे निकाला जाता है l उस लौह अयस्क को भिलाई किस तरह भेजा जाता है l यह जो तकनीक जिससे जमीन से लौहअयस्क खोदकर निकलना , पहाड़ो के अंदर से भट्टी में तापाकर स्टील में तब्दील कैसे किया जाता है यह सब दिखाया गया l

छोटे बच्चों के लिए लाइट एंड साउंड शो का कौतूहल का विषय था l सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चों के अलावा उनके पालकों ने भी लाइट एंड साउंड शो का आनंद लिया lलोगों ने ईस शो के जरिए से राजहरा के भिलाई स्टील प्लांट में योगदन को बारीकी से देखा और समझा l

लाइट एंड साउंड शो भिलाई इस्पात सनयंत्र के अधिकारी सुप्रियो सेन कला एवं संस्कृति विभाग के अधिकारी के द्वारा दिखाया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक आर बी गहरवार कार्मिक विभाग से डॉक्टर जेआर बघेल थे l

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!