कवर्धा, 05 जनवरी 2023। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठण्ड के कारण छात्रहित को ध्यान में रखते हुए शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं, मदरसा विद्यालयो के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। इसके लिए आदेश भी जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार दो पाली में संचालित होने वाली शालाएं प्रथम पाली में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक एवं द्वितीय पाली हाई, हायरसेकेण्डरी स्कूल अपरान्ह 12.45 बजे से 4 बजे तक संचालित होगा। इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं यथावत प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक संचालित होगी। यह आदेश 31 जनवरी तक लागू होगी।Spread the lovePost navigationअग्निवीर सैनिक भर्ती रैली : शारीरिक एवं मेडिकल परीक्षा में उत्तीर्ण युवाओं के लिए लिखित परीक्षा 15 जनवरी को छत्तीसगढ़ सरकार समाज के उत्थान और उन्हे विकास के मुख्यधारा में लाने के लिए कार्य कर रही-मंत्री श्री अकबर