दल्ली राजहरा

गुरुवार 30 शुक्रवार 2025

भोज राम साहू  9893765541

नगर पालिका चुनाव में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू ने वार्ड क्रमांक एक से आज नगर देव राजहरा बाबा मंदिर से पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। धुआंधार जनसंपर्क के दौरान उनके साथ वार्ड 01 के भाजपा प्रत्याशी शिवांगी ध्रुव सहित वार्ड के सैकड़ो महिलाओं एवं पुरुषों ने भाजपा के पक्ष में प्रत्येक घरों में जाकर वार्ड वासियों से उनका कीमती वोट आशीर्वाद स्वरूप मांगा।

 

 

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष के भाजपा प्रत्याशी तोरण लाल साहू ने कहा कि केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और नगर पालिका में भाजपा को विजय दिलाते हैं तो दल्ली राजहरा का विकास होगा नगर व नगर वासियों के हर समस्याओं का हल होगा। उजड़ते हुए राजहरा को नया जीवन मिलेगा। नल जल की समस्या दूर होगी छोटे एवं कुटीर उद्योगों को यहां स्थापित करने का प्रयास होगा l राजहरा के नौजवानों को रोजगार मिलेगा। भाजपा वार्ड प्रत्याशी शिवांगी ध्रुव ने कहा कि पूर्व में भी वार्ड का समुचित विकास हुआ है कुछ कमी रह गई है उसे हम जीतकर कमियों को दूर कर विकास करेंगे।

 

जनसम्पर्क के दौरान गोविंद वाधवानी सुदेश सिंह राजेश दसोडे , मदन मायती, मुश्ताक अहमद , छगन साहू सुजीत झा श्याम जायसवाल रामेश्वर साहू नंदा पसीने , राजेश मिश्रा, शीतल नायक , नंदा पसीने गौतम बॉस , धर्मेद्र गंजीर, मंजीत सिंह ,तरुण , जितेंद्र गंजीर, शेख चांद , गंगा राम, ललित जायसवाल ,

 

अजय विश्वकर्मा, शकील अहमद,बलराम ,डेविड निषाद ,क्रान्ति साहू, ,कौशल गंजीर , सावित्री, मीना शर्मा,रात रानी, ममता तोमरेकी,मानसी देवांगन, सवाल यादव,अमृता बाई, कुसमा बाई, मीना देवी, विशाखा बोस, कीर्तन ठाकुर, सुमन शर्मा, प्रीति शर्मा, बिसरी देवांगन, ललित ठाकुर,रानी कोठारी, नीता कोठारी, पार्वती कोठार , इंदु नेताम, नीलम साहू,बिमला यादव, बिलपा यादव सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!