दल्ली राजहरा

रविवार 2 फरवरी 2025

भोज राम साहू 9893 765541

 

दल्ली राजहरा नगर पालिका के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तोरण लाल साहू अपना आशीर्वाद देकर भारी बहुमत से जिताना है l डेढ़ सौ किलोमीटर दूर से तोरण भैया के लिए आप सभी का आशीर्वाद मांगने आई हूं l एक सपना जो हमारे प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी ने देखा है की पद से लेकर पार्लियामेंट तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार हो उसे सरकार करना है l उक्त बातें पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कही।

 

दल्ली राजहरा के गुप्ता चौक में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा महिलाओं को महत्व देती रही है पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की भाजपा सरकार में महिलाओं को महत्व देने के लिए राशन कार्ड में पुरुषों का नाम परिवर्तन कर महिलाओं का राशन कार्ड बनाया । और अब विष्णु देव जी की सरकार में महतारी वंदन का पैसा हर महीने महतारियों को मिल रहा है जिसमें साल में ₹12000 की राशि की भाजपा सरकार दे रही है l आने वाले दिनों में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं भाजपा की चालू होने वाली है l दल्ली राजहरा में अब तक पिछले अध्यक्षों ने नगर को विकास से कोसों दूर कर दिया। अब भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताकर हमें दल्ली राजहरा का विकास करना है l तथा वार्डों में भाजपा प्रत्याशी को जिताकर वार्ड का विकास करना है उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को अध्यक्ष पद के तोरण लाल भैया भाजपा के प्रत्याशी को वोटिंग मशीन के दो नंबर जो विक्ट्री का निशान है को दबाकर भाजपा को जीताने का संकल्प सभी कार्यकर्ताओं को दिलाया l श्रीमती बोहरा ने केंद्र सरकार के बजट को व्यापारियों के हित में बताया। आम जनता के लिए कल्याणकारी बताया जिसका असर पूरे देश में देखने को मिलेगा।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जिला के मुखिया होने के नाते नगर के लोगों को विश्वास दिलाता हूं की नगर के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दूंगा l उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को अध्यक्ष वार्ड पार्षद प्रत्याशियों को जिताएं।विकास की गारंटी हमारी है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा में हमेशा मजबूत रही है जिस प्रकार विधानसभा और लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से आप लोगों ने जिताया है उसी प्रकार नगर पालिका चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष का प्रत्याशी व पार्षद प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीता कर एक नया इतिहास बनाएं। पूरे नगर के वासियों को जो भाजपा से उम्मीदें हैं सभी उम्मीदों पर भाजपा खरा उतरेगा।

 

भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किस बार दल्ली राजहरा में सरकार बनानी है l भारतीय जनता पार्टी केंद्र में सरकार राज्य में सरकार के साथ-साथ दल्ली राजहरा में भी सरकार बनने पर ट्रिपल इंजन की सरकार तेजी से विकास करेगी , हर समस्याओं का हल होगा। पूरे प्रदेश में भाजपा का वातावरण बना हुआ है निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को विजय प्राप्त होगी।

अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को एक बार विजय दिलाएं नगर की सभी कार्यों को प्रमुखता से पूरी की जाएगी। व्यापारियों की मांगों को पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन ओ बी सी मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी छगन साहू ने किया।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह,भाजपा चुनाव संयोजक महेश पांडे चुनाव संचालक राजेश दसोड, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक ,राकेश द्विवेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू कुकरेजा, मंडल महामंत्री मदन मायती , सौरभ लूनिया, मोनू चौधरी, किरण सिन्हा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुरोबी वर्मा, नंदा पसीने , श्याम जायसवाल, जयदीप गुप्ता, पार्षद पद के सभी प्रत्याशी  सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!