दल्ली राजहरारविवार 9 फरवरी 2025भोज राम साहू 9893765541 दल्ली राजहरा नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नंबर 2 आजाद नगर वार्ड के प्रत्याशी पूनम मोनू जयसवाल के प्रचार के लिए कल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा वार्ड नंबर 2 में नुक्कड़ नाटक किया गया l उन्होंने नुक्कड नाटक के माध्यम से उपस्थित वार्ड वासियों को संदेश दिया कि मोदी जी ने महतारी वंदन योजना के माध्यम से माता और बहनों के लिए ₹1000 प्रति माह की राशि दे रही है lसाथ ही उनका नारा है सबका साथ सबका विकास और सरकार की योजनाओं को देश के हर कोने-कोने तक पहुंचाना इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने हमारे पूनम बहन को चुना है l मैं चाहता हूं कि आप सभी वार्ड वासी अधिक से अधिक मतों से इन्हें विजय बनाएं l हमारे अध्यक्ष पद की प्रत्याशी तोरन लाल भैया एक कर्मठ कार्यकर्ता हैं l भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही पूरी पारदर्शिता के साथ दल्ली राजहरा का विकास होगा l वार्ड की समस्याओं का तुरंत निराकरण करने के लिए हम आपके समक्ष बेहतरीन ढंग से पेश आएंगे l हमारा नारा रहेगा सबका साथ सबका विकास lनगर पालिका परिषद में दल्ली राजहरा में भाजपा का सरकार बनते ही किसी को कोई समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा l उपस्थित छगन साहू ने कहा कि पूर्व में हुई भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर विजय बनाएं lSpread the lovePost navigationरवि जायसवाल दल्ली राजहरा नगर पालिका कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के साथ आज वार्ड नंबर 1, 2 एवं 5 में किया ज़न संपर्क l कहा बेटा नेता नहीं बेटा चुनो ! बबला खापर्डे वार्ड क्रमांक 24 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड के कांग्रेस प्रत्याशी को मिल रहा मोहल्ले वासियों का भरपूर जन समर्थन